21 दिनों के लॉकडाउन के बीच ऋतिक रोशन के पास पहुंची एक्स वाइफ सुजैन खान, बच्चों के साथ बिताएंगी वक्त
ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक ले लिया था. लेकिन तलाक बावजूद दोनों अपने बच्चों के लिए हमेशा साथ आते रहें हैं.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरी दुनिया का हाल बेहाल हो रखा है. कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने के लिए देश में भी 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान किया गया है. ऐसे में हर किसी से अपने घरों में बने रहने की अपील की जा रही है. इस लॉकडाउन के चलते ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के परिवार का माहौल एक बार फिर बदल गया है. क्योंकि ऋतिक के घर उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) पहुंची हैं. ऋतिक ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. ऋतिक ने बताया कि सुजैन अब को पैरेंटिंग के लिए घर आई हैं.
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर सुजैन की एक फोटो शेयर करते बताया कि सुजैन कुछ समय के लिए घर लौट आई हैं. ताकि इस अनिश्चित समय में बच्चे अपने माता पिता में से किसी से भी दूर ना हो. ऋतिक ने कहा कि ऐसे में समय में बच्चों से अलग होने के बारे में सोचना बेहद मुश्किल हैं. सुजैन ने इस वक़्त में बाहर आने का फैसला किया ताकि हमारे बच्चें हम में से किसी से भी डिसकनेक्ट ना फील करे. सुजैन की इस कोशिश के लिए ऋतिक ने उनका शुक्रिया अदा दिया. ऋतिक रोशन ने अपने दिल की ये बात एक लंबे पोस्ट के जरिये शेयर की.
आपको बता दे कि शादी के बाद ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में तलाक ले लिया था. लेकिन तलाक बावजूद दोनों अपने बच्चों रिधान और रेहान का बेहद ही ख़ूबसूरती से ख्याल रखते हैं. कई मौकों पर ऋतिक और सुजैन को बच्चों के साथ वक़्त बिताते हुए दिखा गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

