बॉलीवुड

करीना कपूर ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर की बाथरोब पहने मस्ती भरी फोटो को किया शेयर, फैन्स से कही ये बात

करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. लेकिन अपने पोस्ट वो लगातार खबरें बना रही है. 21 दिन के लॉकडाउन का सपोर्ट करते हुए करीना ने अपने इंस्टा पर पति सैफ और बेटे तैमूर की बाथरोब में फोटो शेयर की है.

करीना कपूर ने सैफ अली खान और बेटे तैमूर की बाथरोब पहने मस्ती भरी फोटो को किया शेयर, फैन्स से कही ये बात
सैफ अली खान अपने परिवार के साथ (Photo Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) को देश में फैलने से रोकने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है. इस सिलसिले में पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन भी लगा दिया गया. सरकार के इस फैसले के बाद बॉलीवुड सितारें भी सोशल मीडिया पर लगातार फैन्स से घरों पर रहने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं. कोरोना वायरस के कहर को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंस को कायम करना जरूरी है. सेलेबस भी पीएम मोदी के इस फैसले का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर विराट कोहली तक हर कोई देशवासियों से यही अपील करता दिखाई दे रहा हैं. तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बेहद ही मजेदार अंदाज में इस मैसेज को देने की कोशिश की है.

दरअसल करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. लेकिन अपने पोस्ट वो लगातार खबरें बना रही है. 21 दिन के लॉकडाउन का सपोर्ट करते हुए करीना ने अपने इंस्टा पर पति सैफ और बेटे तैमूर की बाथरोब में फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों पीठ पीछेकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा कि डियर इंडिया हमें ये करके दिखाना है. जिम्मेदार बनो, घर पर रहो और सुरक्षित रहो. अपने इस पोस्ट में करीना पीएम मोदी से लेकर महाराष्ट्र के सीएम टैग को टैग किया है.

आपको बता दे कि इससे पहले भी तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो को तैमूर के एक फैन क्लब ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में तैमूर की फोटो पर मास्क फिल्टर लगा हुआ है जिसपर लिखा है, "घर पर रहें."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2020 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).