कोरोना का प्रकोप: गुजरात में COVID-19 के 55 नये मामलों की पुष्टि, संक्रमित लोगों की संख्या हुई 241
कोरोनावायरस ने महामारी का रूप धारण कर लिया है. कोरोना वायरस के कारण भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. कोरोना का असर महाराष्ट्र में सबसे अधिक नजर आ रहा है. वहीं इस वायरस की चपेट में देश के अन्य राज्य भी हैं. कोरोना वायरस के नए 55 संक्रमित मरीज गुजरात में पाए गए हैं. जिनमें 50 मामले अहमदाबाद से, 2 सूरत से, 1-1 मामला दाहोद ,आनंद और छोटा उदेपुर से सामने आया है. अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 241 है. कोरोना वायरस के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. लेकिन उसके बाद भी संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जिससे राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी चिंतित हैं.