जया बच्चन के जन्मदिन पर उनके दोनों बच्चों अभिषेक और श्वेता ने क्यूट अंदाज में दी बधाई, आप भी हो जायेंगे इम्प्रेस
जया बच्चन आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. लेकिन लॉकडाउन के चलते वो अपने परिवार से दूर दिल्ली में हैं.
बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके इस जन्मदिन पर उन्हें तमाम फैन्स बधाई दे रहे हैं. लेकिन जया बच्चन को इस जन्मदिन पर जिसने सबसे खास अंदाज में बधाई दी है वो हैं उनके दोनों बच्चे श्वेता बच्चन नंदा और अभिषेक बच्चन. दरअसल भाई बहन की इस जोड़ी ने जया बच्चन को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये भी जन्मदिन की बधाई दी है. जहां दोनों अलग अलग फोटो शेयर कर अपने दिल की बात बताई है. दरअसल कोरोना वायरस के चलते हुए 21 दिनों के लॉकडाउन में जया बच्चन भी अपने परिवार से दूर दिल्ली में हैं. आज उनके इस जन्मदिन पर अब उनका पूरा परिवार उन्हें बेशक मिस कर रहा है.
ऐसे में अभिषेक बच्चन ने मम्मी जया की एक फोटो शेयर की हैं. इसके साथ बताया कि इस ख़ास मौके पर कैसे उनका पूरा उन्हें याद कर रहा हैं. अभिषेक बच्चन ने लिखा कि हर बच्चे का सबसे पसंदीदा शब्द मां होता है. जन्मदिन मुबारक हो मां. लॉकडाउन के चलते आप दूर दिल्ली में हैं और हम मुंबई में. ऐसे में आप जानती है कि हम आपके बारे में सोच रहें है और मिस कर रहें हैं. आई लव यू.
तो वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने भी इंस्टाग्राम पर मम्मी को पुरानी फोटो को शेयर किया जिसमें वो अपने दोनों बच्चों के साथ दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही श्वेता ने भी ख़ास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और अपने दिल की बात बताई.
आपको बता दे कि कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में जो जहां हैं उनसे वहीं रुकने की अपील की गई हैं. ताकि इस संक्रमण को लोगों के बीच फैलने से रोका जा सके.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 10:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

