Monalisa Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने लाइब्रेरी में फोन करके दिया फ्रेंच फ्राइज का ऑर्डर, मजेदार TikTok Video हुआ Viral
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इंटरनेट पर अपने कॉमिक अंदाज से फैंस का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लाइब्रेरी में फोन करके फ्रेंच फ्राइज ऑर्डर करती हुई नजर आ रही हैं.
Monalisa Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इंटरनेट पर अपने कॉमिक अंदाज से फैंस का मनोरंजन करती नजर आ रही हैं. मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसमें वो लाइब्रेरी में फोन करके फ्रेंच फ्राइज ऑर्डर करती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल उनके इस टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) में वो गलती से रेस्टोरेंट की जगह लाइब्रेरी में फोन कर देती हैं जिसे देखकर लोग भी हंस रहे हैं.
मोनालिसा ने अपने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसे उनके फैंस से ढ़ेरों प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. मोनालिसा ने इस वीडियो को पोस्ट करके लिखा, "प्लीज मेरा ऑर्डरले लो." ये भी पढ़ें: Monalisa Photos: मोनालिसा ने बाथटब फोटो पोस्ट करके मचाई सनसनी, पुराने दिनों को किया याद
View this post on Instagram
Please Take My Order 😇😕🤨🤷♀️🙈.... #tiktok #video #funny #stayhome #staysafe @indiatiktok
इस वीडियो में मोनालिसा पीले रंग की टॉप पहनी हुईं बेहद खूबसूरत लग रही हैं. भोजपुरी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस का खूब मनोरंजन करती हैं.
वो टिकटोक, इंस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स के सहारे अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. मोनालिसा इन दिनों स्टार प्लस के टीवी शो 'नजर 2' में दिखाई दे रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2020 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

