त्योहार

Shab-e-Barat 2020: अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी शब-ए-बारात की बधाई

कोरोना वायरस ने भारत में कोहराम मचा रखा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है जो 14 अप्रैल तक चलने वाला है. इसी बीच इस्लाम धर्म के अहम त्योहारों में से एक शब-ए-बारात मनाया जाने वाला है. लॉकडाउन के चलते यह पहला मौका होगा जब इस प्रकार त्योहार लोग घरों में रह कर मनाएंगे.

Shab-e-Barat 2020: अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार ने देशवासियों को दी शब-ए-बारात की बधाई
अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और नीतीश कुमार (Photo Credits-IANS/Getty Images)

नई दिल्ली. कोरोना वायरस (Coronavirus) ने भारत में कोहराम मचा रखा है. कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. देश में 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया है जो 14 अप्रैल तक चलने वाला है. इसी बीच इस्लाम धर्म के अहम त्योहारों में से एक शब-ए-बारात (Shab-e-Barat 2020) मनाया जाने वाला है. लॉकडाउन के चलते यह पहला मौका होगा जब इस प्रकार त्योहार लोग घरों में रह कर मनाएंगे. शब-ए-बारात के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने देशवासियों को बधाई दी है.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शब-ए-बरात के मौके पर सभी को मुबारकबाद. आप सब से मेरी गुजारिश है की इस साल अपने अपने घरों से ही इबादत करें, अपनी और अपने परिवार की हिफाज़त करें. यह भी पढ़े-Shab-e-Barat 2020 Wishes in Hindi: इन शानदार WhatsApp Stickers, Facebook Messages, GIF Greetings, Photo SMS, Wallpapers, Shayaris के जरिए दें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शब-ए-बारात की मुबारकबाद

अरविंद केजरीवाल का ट्वीट-

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि  आज की रात दुआओं की रात है. आपकी सभी दुआएं कबूल हों. शब-ए-बारात मुबारक.

ममता बनर्जी का ट्वीट-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘शब-ए-बारात’ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई—बहनों को बधाई एवं शुभकामनायें दी.  उन्होंने कहा कि ‘शब-ए-बारात’ का त्योहार पवित्र है, इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं. अपने पूर्वजों को याद करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 12:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).