बॉलीवुड

जया बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने बधाई देने वालों का किया शुक्रिया अदा, ट्वीट कर फैंस से कही ये बात

जया बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिये तमाम बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया.

जया बच्चन के जन्मदिन पर अमिताभ बच्चन ने बधाई देने वालों का किया शुक्रिया अदा, ट्वीट कर फैंस से कही ये बात
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन (Lockdown) के कारण जया बच्चन (Jaya Bachchan) अपने परिवार से दूर दिल्ली (Delhi) में रहने के लिए मजबूर हैं. आज अपने 72वें जन्मदिन पर वो परिवार के साथ नहीं हैं. जिसके चलते अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा ने भी सोशल मीडिया के जरिये उनके जन्मदिन की बधाई और उनके लिए अपने प्यार का अहसास दुनिया के सामने जाहिर किया. ऐसे में अब महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया के जरिये उन तमाम दोस्त और फैन्स का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने जया बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है.

बिग बी ने ट्वीट करके लिखा कि जिन्होंने भी जया बच्चन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है. मैंने उन्हें शुक्रिया कहना चाहूंगा. उन्हें याद करने के लिए धन्यवाद. हर किसी को एक एक कर के रिस्पांस कर पाना बेहद ही मुश्किल है. उन्होंने आप सभी का धन्यवाद किया है. यह भी पढ़े: जया बच्चन के जन्मदिन पर उनके दोनों बच्चों अभिषेक और श्वेता ने क्यूट अंदाज में दी बधाई, आप भी हो जायेंगे इम्प्रेस

आपको बता दे कि इससे पहले जया बच्चन के दोनों बच्चों अभिषेक और श्वेता ने भी उनकी पुरानी फोटो को शेयर कर अपना प्यार सभी के सामने जाहिर किया. अभिषेक बच्चन ने लिखा कि हर बच्चे का सबसे पसंदीदा शब्द मां होता है. जन्मदिन मुबारक हो मां. लॉकडाउन के चलते आप दूर दिल्ली में हैं और हम मुंबई में. ऐसे में आप जानती है कि हम आपके बारे में सोच रहें है और मिस कर रहें हैं. आई लव यू.

तो वहीं श्वेता बच्चन नंदा ने जया बच्चन की पुरानी फोटो को शेयर किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).