Indian Chamber of Commerce के कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही है भारत के सामने कई और भी चुनौतियां खड़ी हो रही हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi) ने इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के विशेष कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया लड़ रही है, भारत भी लड़ रहा है लेकिन अन्य तरह के संकट भी निरंतर खड़े हो रहे हैं. कहीं बाढ़ की चुनौती, कहीं टिड्डी का कहर, कहीं ओलावृष्टि, असम की ऑयल फील्ड में आग, लगातार छोटे-छोटे भूकंप की खबरें. वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कभी-कभी समय भी हमें परखता है, हमारी परीक्षा लेता है. कई बार अनेक कठिनाइयां, अनेक कसौटियां एक साथ आती हैं. लेकिन हमने ये भी अनुभव किया है कि इस तरह की कसौटी में हमारा कृतित्व, उज्ज्वल भविष्य की गारंटी भी लेकर आता है.