साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
आज के इस दौर में तकनीकी खराबी के चलते अक्सर कई बार लोगों को नुकसान झेलना पड़ सकता है. अधिकतर मामलो में पीड़ित की कोई गलती नहीं होती है. ऐसा ही एक मामला हरियाणा से सामने आया है. उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते हर मोर्चे पर सभी को नुकसान झेलना पड़ा है. जिसके कारण लोगों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ी है.
राशिफल 23 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल.मेष-आज आपको नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा नहीं है, खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा.
राज्यसभा के लिए चुने गए सांसदों ने आज सदस्य के रूप में शपथ ले रहे हैं. बीजेपी के ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिग्विजय सिंह, गुलाम नबी आजाद सहित कई सदस्यों ने शपथ ली है. नए सदस्यों को राज्यसभा के सभापति और देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के चेंबर में शपथ दिलाई गई. इस दौरान एक तस्वीर अचानक चर्चा का विषय तब बन गई. जब ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह का आमना-सामना हुआ.
पूर्वोतर के असम सहित बिहार में बाढ़ का कोहराम जारी है. बाढ़ की चपेट में आने से जनजीवन पर खासा असर पड़ा हुआ है. सूबे में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है. दूसरी तरफ नेपाल में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बिहार के उत्तरी इलाकों में भारी नुकसान हुआ है.असम में बाढ़ के चलते 55,59,797 लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अनुसार बाढ़ और बारिश से निपटने के लिए असम में 12 टीमों की तैनाती की गई है.
गाजियाबाद में पत्रकार को अज्ञात हमलावरों ने सोमवार को गोली मार दी थी. घायल पत्रकार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. यशोदा अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था और उसकी आज मौत हो गई. पत्रकार का नाम विक्रम जोशी है. गौर हो कि विक्रम जोशी को विजय नगर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी और फरार हो गए.
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक बयान देकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. सीपी जोशी ने कहा कि स्पीकर को कारण बताओ नोटिस भेजने का पूरा अधिकार है. मैंने अपने वकील से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी (SLP) दायर करने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि अभी विधायकों को सिर्फ नोटिस दिया गया है, इसे लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
देश में कोरोना वायरस महामारी ने अपना विकराल रूप लिया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में रोजाना तेजी से इजाफा हो रहा है. इसी बीच राज्यसभा के लिए चुने गए सदस्य आज सुबह 11 बजे शपथ लेंगे. कोरोना महामारी के चलते इस बार शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राज्यसभा की बजाय राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के चेंबर में होने जा रहा है.
राशिफल 22 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ- आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है.
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अशोक गहलोत का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो लेकिन हाईकोर्ट ने सचिन पायलट गुट को 24 जुलाई तक का समय दिया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से कहा कि आप अपनी कार्रवाई 24 जुलाई तक रद्द कर दें. इसके साथ ही अब 24 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.इसी बीच आज शाम राजस्थान कैबिनेट की बैठक होने वाली है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है. बिहार में कोरोना के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से सूबे में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़ते जा रहे हैं. इसके साथ ही प्रशासन की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि घरों में रहें. भीड़ न इकट्ठा करें.
कोरोना वायरस महामारी का कोहराम देश में लगातार जारी है. इसके साथ ही राजस्थान में जारी सियासी संग्राम चल रहा है. दूसरी तरफ राहुल गांधी केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. चीन सहित तमाम मसलों को लेकर राहुल लगातार सरकार पर हमला बोलते रहे हैं. इसी कड़ी में राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर कोरोना संकट में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए हमला बोला है. उनके इस बयान पर अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पलटवार किया है.
सरकारी बैंकों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही एक बड़ा फैसला ले सकती है.रिपोर्ट के अनुसार देश के आधे से अधिक सरकारी बैंकों के निजीकरण की योजना केंद्र सरकार बना रही है. जानकारी के अनुसार मोदी सरकार की योजना है कि आने वाले समय में भारत में सिर्फ पांच सरकारी बैंक रहें. दरअसल बैंकिंग इंडस्ट्री की हालत को सुधारने के मद्देनजर केंद्र सरकार बैंकों के निजीकरण की तैयारी में है.
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है. कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या में कोई इजाफा नहीं हो रहा है. कोरोना की वैक्सीन बनाने में भारत सहित पूरी दुनिया जुटी हुई है. लेकिन अब तक कोरोना की वैक्सीन मार्केट में नहीं आ पाई है. उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. सूबे में बारिश और भूस्खलन के चलते कुछ रास्तों पर असर हुआ है.
पूर्वोत्तर सहित उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार हो रही तेज बारिश से इन राज्यों में बाढ़ आ गई है. बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव असम में देखने को मिला है. जहां दो दर्जन से अधिक जिले की चपेट में हैं. दूसरी तरफ यूपी और बिहार में भी कई जिले में आई बाढ़ के कारण लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं.
राशिफल 21 जुलाई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल-
राजस्थान की जारी सियासी संकट के बीच फोन टैपिंग के मामले में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को ने वॉयस सैंपल टेस्ट के लिए नोटिस दिया गया है. इसके साथ ही नोटिस को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेरे निजी सचिव को जांच एजेंसी की तरफ से वॉयस सैंपल टेस्ट और स्टेटमेंट दर्ज करने के लिए कहा गया है.
कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप देश में जारी है. इस वायरस से संक्रमित मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट के बीच अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि-पूजन को लेकर एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग सोचते हैं कि राम मंदिर (Ram Temple) बनाने से कोरोना महामारी खत्म हो जाएगी.
राजस्थान में जारी सियासी घमासान खत्म नहीं हुआ है. सचिन पायलट ने साफ कर दिया है कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं. दूसरी तरफ अशोक गहलोत ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत कांग्रेस पार्टी को दिखा दी है.दूसरी तरफ राजस्थान में एक ऑडियो क्लिप सामने आई जिसमें दावा किया गया कि गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश की गई.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव खत्म नहीं हुआ है. लदाख के गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए हैं. दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार केंद्र पर हमलावर है. इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल ने पीएम मोदी की इमेज के आसपास पुरे विवाद को रखा हुआ है.
कोरोना का प्रकोप महाराष्ट्र में लगातार जारी है. कोरोना से निपटने के लिए सूबे की उद्धव सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है. इसी बीच खबर है कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक असलम शेख कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी शेख ने ट्वीट कर दी है. असलम शेख मुंबई के मलाड वेस्ट से कांग्रेस विधायक हैं.