देश

असम-बिहार और यूपी में आई बाढ़ पर प्रियंका गांधी बोली- प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तत्पर

पूर्वोत्तर सहित उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार हो रही तेज बारिश से इन राज्यों में बाढ़ आ गई है. बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव असम में देखने को मिला है. जहां दो दर्जन से अधिक जिले की चपेट में हैं. दूसरी तरफ यूपी और बिहार में भी कई जिले में आई बाढ़ के कारण लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं.

असम-बिहार और यूपी में आई बाढ़ पर प्रियंका गांधी बोली- प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता तत्पर
प्रियंका गांधी (Photo Credits Twitter)

नई दिल्ली. पूर्वोत्तर सहित उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार हो रही तेज बारिश से इन राज्यों में बाढ़ आ गई है. बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव असम में देखने को मिला है. जहां दो दर्जन से अधिक जिले की चपेट में हैं. दूसरी तरफ यूपी और बिहार में भी कई जिले में आई बाढ़ के कारण लोगों को खासी दिक्कतें हो रही हैं.बाढ़ के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. वैसे सूबे की सरकारें अपने स्तर पर इन लोगों की मदद के लिए काम कर रही हैं. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर इन लोगों की मदद का हाथ बढाया है.

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि असम, बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में आई बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है. लाखों लोगों पर संकट के बादल छाए हुए हैं. बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए हम तत्पर हैं. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील करती हूं कि प्रभावित लोगों की मदद करने का हर संभव प्रयास करें. यह भी पढ़ें-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने COVID-19 कुप्रबंधन के लिए यूपी सरकार पर निशाना साधा

प्रियंका गांधी का ट्वीट-

उल्लेखनीय है कि असम में ब्रह्मपुत्र नदी ने कोहराम मचाया हुआ है. सूबे में अधिकतर हिस्सों में बाढ़ के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.  असम में 28 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. जबकि 100 से अधिक लोगों की मौत हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).