देश

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने COVID-19 कुप्रबंधन के लिए यूपी सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एक बार फिर उत्तरप्रदेश सरकार पर कोरोनावायरस संकट से निपटने में कथित कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा. राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 47,036 हो गए हैं. उन्होंने लोगों से उनकी कही बातों के समझने के लिए बरेली के अस्पतालों को देखने के लिए कहा.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने COVID-19 कुप्रबंधन के लिए यूपी सरकार पर निशाना साधा
प्रियंका गांधी (Photo Credits PTI)

नई दिल्ली, 19 जुलाई: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने रविवार को एक बार फिर उत्तरप्रदेश सरकार पर कोरोनावायरस संकट से निपटने में कथित कुप्रबंधन को लेकर निशाना साधा. राज्य में कोरोना के मामले बढ़कर 47,036 हो गए हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, "सीएम साहब और उनके अधिकारी कह रहे हैं कि कोविड (Covid-19) से लड़ने के लिए बेड उपलब्ध है और सबकुछ सही है. लेकिन रिपोर्ट कुछ और ही कहती है, कि सरकार की तैयारियां अधूरी है और अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए, उन्होंने इसपर पर्दा डालने की नीति अपनाई है."

प्रियंका गांधी ने कहा, "मरीज पेरशान है, स्वास्थ्य कर्मियों परेशान है और सरकार के मुखिया कह रहे हैं कि यह सदीं का सबसे कमजोर वायरस है और यह कहकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं."

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने UP में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर साधा निशाना, कहा- जांच पर ध्यान नहीं देने और आंकड़ों की बाजीगरी के कारण राज्य में तेजी से बढ़ा मामला

उन्होंने लोगों से उनकी कही बातों के समझने के लिए बरेली के अस्पतालों को देखने के लिए कहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).