Assam: युवक ने CM हिमंत बिस्वा सरमा से कहा- 'मुझे iPhone चाहिए', पूछा- नया या पुराना? जवाब सुनकर छूटी हंसी; VIDEO वायरल
सम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उनसे आईफोन की मांग कर रहा है. इस अप्रत्याशित मांग पर सीएम का जवाब सुनकर लोगों की हंसी छूट गई.
गुवाहाटी: आमतौर पर जब कोई मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचता है, तो लोग सड़क, पानी, बिजली या रोजगार जैसी बुनियादी मांगें रखते हैं. लेकिन, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के सिलचर दौरे के दौरान एक बेहद अनोखा वाकया सामने आया. भीड़ में मौजूद एक शख्स ने मुख्यमंत्री से सीधे 'आईफोन' की मांग कर डाली. इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
'नया आईफोन चाहिए या पुराना?'
वायरल हो रहे इस वीडियो में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा लोगों से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक शख्स उनके पास आता है और बिना किसी झिझक के कहता है, 'सर, मुझे आईफोन चाहिए.' इस अचानक आई डिमांड को सुनकर मुख्यमंत्री कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं. हालांकि, इसके बाद वह मुस्कुराते हुए उस शख्स से पूछते हैं, 'आईफोन? आपको नया आईफोन चाहिए या पुराना?' यह भी पढ़े: Apple iPhone 17 Pro Max New Details Leaked: सितंबर 2025 के लॉन्च से पहले एप्पल के नए फोन की डिटेल हुई लीक, यह हो सकती है कीमत
CM हिमंत बिस्वा सरमा
View this post on Instagram
सीएम ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब
वीडियो में यह बातचीत आगे और भी दिलचस्प हो जाती है. शख्स की बात सुनकर मुख्यमंत्री सरमा मजाक में अपना हाथ उठाते हैं, जैसे वह उसे हल्की-फुल्की डांट लगाने वाले हों. हालांकि, अगले ही पल वह मुस्कुराते हुए उसकी मांग मान लेते हैं और कहते हैं, 'ठीक है, हम आपको आईफोन दिलाएंगे. आपको मिल जाएगा.' यह कहकर मुख्यमंत्री वहां मौजूद अन्य लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़ जाते हैं.
'प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं'
इस पूरी घटना का वीडियो खुद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में मजाकिया लहजे में लिखा, 'प्राथमिकताएं बिल्कुल साफ हैं.' सोशल मीडिया पर शेयर होते ही यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर आ रही मजेदार प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों को शख्स का मुख्यमंत्री से इतनी सहजता से आईफोन मांगना काफी दिलचस्प लगा. कुछ लोगों ने शख्स के इस आत्मविश्वास की तारीफ की, तो वहीं कई लोग मजाकिया अंदाज में यह सवाल भी पूछ रहे हैं कि क्या उस व्यक्ति को वाकई में मुख्यमंत्री की तरफ से आईफोन मिला या नहीं. कुल मिलाकर, एक आम नागरिक और मुख्यमंत्री के बीच हुई यह हल्की-फुल्की बातचीत लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2026 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

