Rajasthan Political Crisis: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर शाम को कैबिनेट की बैठक, कोरोना सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा
राजस्थान में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अशोक गहलोत का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो लेकिन हाईकोर्ट ने सचिन पायलट गुट को 24 जुलाई तक का समय दिया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से कहा कि आप अपनी कार्रवाई 24 जुलाई तक रद्द कर दें. इसके साथ ही अब 24 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.इसी बीच आज शाम राजस्थान कैबिनेट की बैठक होने वाली है.
नई दिल्ली. राजस्थान में जारी सियासी संग्राम (Rajasthan Political Crisis) खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) का पलड़ा भले ही भारी दिख रहा हो लेकिन हाईकोर्ट ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) गुट को 24 जुलाई तक का समय दिया है. राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी (State Assembly Speaker C.P. Joshi) से कहा कि आप अपनी कार्रवाई 24 जुलाई तक रद्द कर दें. इसके साथ ही अब 24 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. इसी बीच आज शाम राजस्थान कैबिनेट की बैठक होने वाली है.
बता दें कि यह बैठक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर होने वाली है. जानकारी के अनुसार इस बैठक में कोरोना की मौजूदा स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी. वहीं सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य विधायकों ने अपनी याचिका में कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने सीएम अशोक गहलोत के इशारे पर कार्य करने आरोप लगाया हुआ है. यह भी पढ़ें-Rajasthan Political Crisis: राजस्थान हाईकोर्ट में सचिन पायलट गुट की याचिका पर सुनवाई पूरी, 24 जुलाई को आएगा फैसला
ANI का ट्वीट-
Rajasthan cabinet meeting to be held at Chief Minister's residence, today evening.
— ANI (@ANI) July 21, 2020
गौरतलब है कि राजस्थान में जारी सियासी संग्राम के चलते स्पीकर द्वारा आयोग्यता का नोटिस मिलने के बाद सचिन पायलट गुट ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.जिसपर हाईकोर्ट में आज भी सुनवाई हुई. अब 24 जुलाई को विधायकों की किस्मत का फैसला होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2020 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

