साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
राशिफल 16 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा, यात्रा पर जाएंगे. वृषभ- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें.
राशिफल 15 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल.मेष- माता-पिता की कोई भी बात आप ना टालें. कानूनी मामलों से दूर रहें. वृषभ- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.
हर भारतीय के लिए कल यानि 15 अगस्त का दिन गौरव का दिन है. बताना चाहते हैं कि इसी दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी. 15 अगस्त का दिन देश में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस साल पूरा देश आजादी की 74वीं सालगिरह (74th Indian Independence Day) मना रहा है. हर साल देश में आज के दिन कई कार्यक्रम रखे जाते हैं. लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण लोगों के एक जगह जुटने पर पाबंदी है. लेकिन आप आजादी का जश्न अलग तरीके से मना सकते हैं.
कोरोना संकट के बीच देश में शनिवार (15 अगस्त) को देश 74वां स्वतंत्रता दिवस (74th Indian Independence Day) मनायेगा. इसी कड़ी में अगर आपके मन में सवाल है कि क्या 15 अगस्त 2020 को ड्राई डे है? क्या बार खुले रहेगा? मुंबई, दिल्ली और बैंगलोर में स्वतंत्रता दिवस के दिन क्या शराब की दुकानें खुली रहेंगी? देश जहां कल आजादी का जश्न मनायेगा.
कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अस्पताल में भर्ती हैं. प्रणब दा का अस्पताल में इलाज चल चल रहा है दूसरी तरफ उनके स्वास्थ से जुड़ी खबरें लगातार सामने आ रही है. इसी बीच उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने प्रणब मुखर्जी के सेहत को लेकर जानकारी दी है. अभिजीत ने कहा कि जरूरी स्वास्थ्य मापदंड स्थिर है.
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल सर्वोच्य न्यायालय ने अवमानना मामले में प्रशांत भूषण को दोषी करार दिया है. इसके साथ ही सजा को लेकर सुनवाई 20 अगस्त को होगी. ट्वीट मसले में खुद संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील को दोषी करार दिया है.
देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर थमने का नाम नहीं ले रही है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन मार्केट में जल्द आने की उम्मीद है. कोरोना की इस लड़ाई में केंद्र के साथ सभी राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं. राहुल गांधी सहित कई कांग्रेसी नेताओं की तरफ से मोदी सरकार पर जवाबी हमले हुए हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है. राहुल ने कहा कि भारत COVID-19 वैक्सीन उत्पादक देशों में से एक होगा.
राजस्थान में सचिन पायलट की नाराजगी के बाद शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा खत्म हो गया है. लेकिन अब सूबे की सियासत में नए लड़ाई बीजेपी और कांग्रेस के बीच शुरू है. सचिन पायलट की कांग्रेस में वापसी हो गई है. पायलट-गहलोत गुट के एक होने से कांग्रेस ने राहत की सांस ली है. इसी कड़ी में आज से विधानसभा सत्र की शुरुआत हो रही है.
बेंगलुरु में हुई हिंसा मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. इस मामले में पुलिस हर पहलु पर बारीकी से जांच कर रही है. इससे पहले पुलिस ने इस मामले में एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया था. ये नेता सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया से जुड़े हैं. इनका नाम है मुजम्मिल पाशा.
राशिफल 14 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा. वृषभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.
देश में कोरोना वायरस महामारी ने कहर बरपाया हुआ है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. दूसरी तरफ कोरोना संकट काल में फर्जी खबरों का चलन भी काफी बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर लगातर कई ऐसे फर्जी खबरें आती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि स्कूल दिसंबर 2020 तक बंद रहेंगे.
खबर है कि चीनी कंपनी टिकटॉक अपना भारतीय कारोबार मुकेश अंबानी की रिलायंस को बेच सकती है. लगातार कारोबार में हो रहे नुकसान के चलते दोनों कंपनियों के बीच बातचीत चल रही है. रिपोर्ट के अनुसार बाइटडांस और रिलायंस के बीच फाइनल डील अब तक नहीं हुई है. टिकटॉक का भारत में $3 बिलियन का कारोबार है.
राजस्थान में सचिन पायलट की नाराजगी के बाद शुरू हुआ सियासी ड्रामा खत्म होता दिखाई पड़ रहा है.इसी कड़ी में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट समर्थक विधायकों की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर तैयारी की जाएगी.
कोरोना का प्रकोप देश में जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार नृत्यगोपाल दास को सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की शिकायत है.
कोरोना वायरस महामारी ने भारत सहित पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है. कोरोना के चलते मोदी सरकार ने देश में लॉकडाउन लगाया था. जिससे कोविड-19 के मामलों में कमी आए. कोरोना के कारण आर्थिक मोर्चे पर देश को काफी नुकसान झेलना पड़ा है. साथ ही हर सेक्टर को काफी नुकसान पहुंचा है. कोरोना महामारी में ऑटोमोबाइल सेक्टर की कमर टूट गई है.
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रणब दा को राजधानी दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल (Army's Research and Referral Hospital) मे भर्ती कराया गया है. एक तरफ उनका डॉक्टर इलाज कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके निधन की अफवाह उड़ी है. सोशल मीडिया पर यह फर्जी खबर बड़ी तेजी से वायरल हुआ है. इन खबरों पर उनके बेटी अभिजीत मुखर्जी और शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रतिक्रिया दी है.
देश की राजधानी दिल्ली में मौसम के अचानक बदलने से बुधवार रातभर जमकर बारिश हुई है. बारिश के चलते कई जगहों पर जलजमाव की खबर सामने आई है. बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से जरूर राहत मिली है. लेकिन कई जगहों पर पानी भर जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में राजधानी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की खबर सामने आ रही है.
राशिफल 13 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. वृषभ-आज आपके फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
बेंगलुरु हिंसा मामले में अब तक 3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की गंभीरता के मद्देनजर एक्शन लेना शुरू कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के एक नेता को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए नेता का नाम मुजम्मिल पाशा बताया जा रहा है. इस संगठन का नाम हिंसा को भड़काने में पहले आया हुआ था.
देश में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हुआ है. दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है. केंद्र की मोदी सरकार को हर मसले पर घेरने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अर्थव्यस्था को लेकर आड़े हाथ लिया है. राहुल ने गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र पर तंज कसा है.