Mahant Nitya Gopaldas Tested Positive for COVID-19: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नित्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम और मेंदांता के डॉक्टर से की बात
कोरोना का प्रकोप देश में जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार नृत्यगोपाल दास को सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की शिकायत है.
नई दिल्ली. कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप देश में जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बने राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nitya Gopaldas) कोरोना (COVID-19 Positive) से संक्रमित पाए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार नृत्यगोपाल दास को सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की शिकायत है.
ज्ञात हो कि नृत्य गोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी सेहत को लेकर मथुरा डीएम और मेदांता अस्पताल के डॉक्टर से बातचीत की है. इसके साथ ही महंत से उनका हाल जाना है. यह भी पढ़ें-अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम हुआ शुरू, राम जन्मभूमि ट्रस्ट के चीफ महंत नृत्य गोपाल दास ने रामलला के दर्शन कर की पूजा
ANI का ट्वीट-
CM has taken details of the health status on Mahant Nitya Gopaldas (in file pic) who has tested COVID19 positive. He has spoken to DM Mathura and to Dr Trehan of Medanta and requested for immediate medical attention for him at the hospital: Chief Ministers' Office pic.twitter.com/w3T8LN9Afz
— ANI UP (@ANINewsUP) August 13, 2020
मुख्यमंत्री योगी ने मेदांता के डॉ. त्रेहन से भी फोन पर बातचीत कर तुरंत महंत महंत नृत्य गोपाल दास को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करने के लिए कहा है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले अयोध्या में रामलला के दो पुजारी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी कोविड-19 की चपेट में आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

