साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
भारत में कोविड-19 से संक्रमित मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आएगी इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. देश में कोरोना का कोहराम जारी है. इसी कड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी कोरोना से संक्रमित पाई गई है.
एक तरफ देश में कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है तो दूसरी तरफ आतंकी अपने नापाक मंसूबो को पूरा करने में जुटे हुए हैं. ताजा मामला राजधानी दिल्ली से सामने आया है जहां आईएसआईएस से कथित रूप से जुड़े एक व्यक्ति को आईईडी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने इस आतंकी को रिज रोड इलाके से पकड़ा हुआ है. पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इस आरोपी को धरदबोचा है.
भारत में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है. कोरोना महामारी के कारण इस साल कोई भी पर्व पहले जैसे नहीं मनाए जा रहे हैं. इस साल सभी अपने घरों में रहकर इस त्योहार मना रहे हैं. कोविड-19 के कोहराम को देखते हुए पहले ही प्रशासन ने गाइडलाइन जारी की हुई है. गणेश चतुर्थी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित अन्य नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है.
देश में कोरोना वायरस का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 की चपेट में आने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. कोरोना की वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है. इसके साथ ही कोरोना के मद्देनजर देश में टेस्टिंग में बड़ी तेजी आई है. दरअसल टेस्टिंग बढाने की मांग लगातार उठती रही है. इसी बीच खबर है कि पिछले 24 घंटे के भीतर 10 लाख से अधिक कोरोना के लिए टेस्टिंग हुई है.
राशिफल 22 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष. आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. वृषभ. आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें,.
राशिफल 21 अगस्त 2020के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा. वृषभ-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा.
देश में एक तरफ कोविड-19 ने कहर बरपाया हुआ है तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हर मोर्चे पर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. कोरोना के बढ़ते केस हों या फिर रोजगार तक के मसले हों. राहुल कोई भी मौका मोदी सरकार को घेरने का नहीं छोड़ते हैं. कोरोना संकट काल में कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी ने कहर बरपाया हुआ है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट काल में फर्जी खबरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती है. यही कारण है कि फेक खबरों की सच्चाई की पुष्टि समय-समय पर पीआईबी फैक्ट चेक के जरिए होती रही है.
भारत में कोविड-19 ने कोहराम मचाया हुआ है. कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में कमी आने के आसार नहीं दिख रहे है. कोरोना को लेकर अपने स्तर पर केंद्र सरकार काम कर रही है. केंद्र की मोदी सरकार के एक और मंत्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इसी बीच खबर है कि जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. कोरोना की पुष्टि उन्होंने ट्वीट कर दी है.
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रहीं है. बताना चाहते है कि पूर्व राष्ट्रपति की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है. कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद से ही उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वे कई दिनों से वेंटिलेटर पर हैं.
राजस्थान में चल रहा सियासी ड्रामा अब खत्म हो गया है. दरअसल सचिन पायलट की नाराजगी के बाद सूबे की राजनीति में घमासान शुरू हो गया था. लेकिन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात के बाद पायलट मान गए हैं. पुरे मामले को सुलझाने का दावा कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया गया है. इसी बीच सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस सरकार अच्छा काम कर रही है, कौन किस पद पर रहेगा इसका फैसला पार्टी करेगी.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले भी बढ़ रहे हैं. कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र के साथ मिलकर सभी राज्य सरकारें काम कर रही हैं. कोरोना का असर हर सेक्टर पर पड़ा हुआ है. कोरोना संकट के बीच 22 अगस्त से गणेश चतुर्थी त्योहार शुरू हो रहा है.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भी बढ़ रहे हैं. कोरोना के चलते देश में हर सेक्टर को नुकसान हुआ है. इसके साथ ही कई फैक्ट्रियां बंद हो गई हैं. रोजगार के मोर्चे पर काफी नुकसान लोगों को उठाना पड़ा है. इसी कड़ी में उत्तराखंड में बैंड बाजा वाले काफी परेशान है.
राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है. बुधवार रातभर हुई बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. इसी बीच आज सुबह से हो रही बारिश के चलते कई जगह जलजमाव हो गया है. हालंकि गर्मी से राहत लोगों को जरूर मिली है. राजधानी में हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है. जिससे कई गलियां पानी में डूब गई हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच अब सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट ने सौंप दी है. दरअसल यह मामला बेहद ही हाईप्रोफाइल होने के कारण काफी चर्चा में है और इसे लेकर मुंबई और बिहार पुलिस आमने-सामने थी. साथ ही दोनों राज्यों के नेताओं की तरफ से भी इस मामले में खूब बयानबाजी हुई है. शरद पवार ने भी कोर्ट के फैसले के बाद प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कहीं जांच के परिणाम दाभोलकर केस जैसा न हो जाए.
देश में कोरोना वायरस महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले भारत में 28 लाख के करीब पहुंच गए हैं. कोरोना की वैक्सीन अब तक बाजार में नहीं आई है. देश में कोरोना की टेस्टिंग में बड़ी तेजी आई है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के लिए 9 लाख से अधिक लोगों की टेस्टिंग हुई है.
राशिफल 20 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. वृषभ- आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. सेहत अच्छी रहेगी. मिथुन- आज सोच-समझकर बात करें, मन को शांत रखें. अपनों से साथ क्लेश हो सकता है.
मोदी कैबिनेट की आज बैठक हुई है. इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं. बताना चाहते हैं कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई है. इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) को सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) आयोजित करने का अधिकार दिया गया है.
जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकी हमले हुए शहीद हुए जवानों को लेकर बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बताना चाहते है कि सूबे की सरकार ने दोनों शहीद जवानों के परिवारों को 36-36 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. साथ ही परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी.
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले आत्महत्या मामले में देश की सबसे बड़ी अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. कोर्ट के इस फैसले के बाद हर तरफ से प्रतिक्रिया सामने आ रही है. पुरे मामले पर अब शिवसेना नेता संजय राउत ने भी प्रतिक्रिया दी है. संजय राउत ने कहा कि मेरा इस मसले पर बात करना सही नहीं है.