साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ पर पंजाब के पठानकोट में लुटेरों ने जानलेवा किया था. इस घटना में उनके फूफा की मौत हो गई है. जबकि बुआ की हालत गंभीर बनी हुई है. इस घटना के बारे में जब रैना को पता चला तो वो अपनी टीम चेन्नई को छोड़कर वापस भारत लौट आए. दरअसल आईपीएल 2020 के चलते वे यूएई में थे. इस पूरी घटना पर पहली बार सुरेश रैना की प्रतिक्रिया सामने आई है. सुरेश रैना ने कहा कि डकैतों ने फूफा को उतारा मौत के घाट.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का कोहराम जारी है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का चलन भी बढ़ता जा रहा है. कोरोना संकट काल के दौरान सोशल मीडिया पर कई ऐसी खबरें वायरल हुई हैं जिन्हें पीआईबी ने जांच कर गलत बताया है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि सरकार हेल्थ आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए संवेदनशील व्यक्तिगत डेटा मांग रही है. हालांकि पीआईबी ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले 36 लाख के पार चले गए हैं. नीट-जेईई परीक्षा को लेकर भी देश में घमासान मचा रहा. विपक्ष लगातार परीक्षा के आयोजन को लेकर केंद्र पर हमलावर रहा है. विपक्ष ने परीक्षा को अभी रद्द करने की मांग की लेकिन मोदी सरकार ने अपने फैसले को वापस नहीं लिया.
देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) का सोमवार की शाम निधन हो गया. दरअसल उनके निधन से पुरे देश में शोक की लहर है. प्रणब मुखर्जी का 10 अगस्त से राजधानी दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल (R&R)अस्पताल में इलाज चल रहा था. केंद्र की मोदी सरकार ने उनके निधन के बाद देश में छह सितंबर तक भारत में राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान राष्ट्रपति भवन और संसद में देश का तिरंगा झुका रहेगा.
राशिफल 1 सितंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे. वृषभ- आज के दिन आपके निर्धारित काम समय पर पूरे नहीं होंगे, सहकर्मी साथ नहीं देंगे.
सुप्रीम कोर्ट ने ने न्यायपालिका के प्रति अपमानजनक ट्वीट मामले में दोषी वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को सजा सुनाते हुए 1 रुपये जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अगर वे 15 सितंबर तक जुर्माना नहीं भरते हैं तो उन्हें तीन महीने की जेल होगी और तीन साल के लिए वकालत करने की इजाजत नहीं रहेगी. इसी बीच प्रशांत भूषण ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद राजीव धवन ने एक रुपये कोर्ट में जमा कर दिया है.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव कम होने की बजाय बढ़ता जा रहा है. दरअसल लद्दाख में पैंगोंग झील के पास दोनों सेनाओं के बीच एक बार फिर हिंसक झड़प की खबर सामने आई है. चीनी सैनिकों को इंडियन आर्मी के जवानों ने करारा जवाब दिया है. इस मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बॉर्डर पर जारी तनाव के बीच बीएसपी चीफ मायावती ने प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा कि भारत सरकार को अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है.
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि न्यायपालिका के खिलाफ प्रशांत भूषण ने ट्वीट किया था. जिसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा था. इसी बीच खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना में दोषी ठहराए गए प्रशांत भूषण पर एक रुपये का आर्थिक दंड लगाया है. इसके साथ ही अगर वे जमा नहीं करते हैं तो तीन महीने की जेल उन्हें होगी.
भारत-चीन के बीच बॉर्डर पर जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भारत सरकार द्वारा चीन के खिलाफ किये गए एक्शन के बाद चीन पूरी तरह से बौखलाया हुआ है. इसी कड़ी में के एक बार फिर चीन ने बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश की है. लद्दाख के पैंगोंग झील इलाके के पास दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई है.
भारत में कोविड-19 से संक्रमित मामले कम नहीं हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार देश में कोरोना मरीजों की संख्या 35 लाख के पार चली गई है. इसी बीच कोरोना से पीड़ित रहे गृहमंत्री अमित शाह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि अमित शाह आज दिल्ली के एम्स अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं.
कोरोना वायरस का कोहराम भारत में कब कम होगा यह कहना फिलहाल मुश्किल है. कोविड-19 से संक्रमित मामले देश में रोजाना बढ़ रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन जब तक बाजार में नहीं आती है इस खतरनाक वायरस से छुटकारा नहीं मिलने वाला है. इसी बीच देश में एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बताना चाहते हैं कि पिछले आठ दिनों के भीतर कोरोना से संक्रमित 5 लाख लोग ठीक हुए हैं.
राशिफल 31 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष. आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें. वृषभ.आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन. आज आप दुविधा में रहेंगे इसलिए जरूरी फैसले टाल दें. जिद ना करें.
राशिफल 30 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज का दिन आपके लिए बेहद ही खास है.लेकिन आज नया काम शुरू ना करें. वृषभ- आज आपका परिवार से मनमुटाव होगा, गुस्से पर काबू रखें. सेहत बिगड़ सकती है.
राशिफल 29 अगस्त 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. मिथुन- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें.
कोरोना वायरस का प्रकोप देश में कब कम होगा यह कहना फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है. क्योंकि जब तक कोविड-19 की वैक्सीन बाजार में नहीं आती है तब तक इससे निजात नहीं मिलने वाली है. इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हमला बोला है. शिवराज ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री की शपथ लेकर वल्लभ भवन पहुंचा तो न सिस्टम था, न व्यवस्थाएं थीं. मध्य प्रदेश में युद्धस्तर पर काम हुआ हुआ.
भारत में कोरोना महामारी ने लोगों को निजात नहीं मिलते दिखाई पड़ रही है. दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने करवट ली है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन इससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा है. देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. इसी बीच खबर है कि गाजियाबाद, मेरठ, फरीदाबाद और राजधानी दिल्ली सहित कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है. बावजूद इसके केंद्र की मोदी सरकार नीट-जेईई परीक्षा के आयोजन पर अड़ी हुई है. इसे लेकर विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है. कोविड-19 के चलते इसे रद्द करने की मांग उठाई जा रही है. बावजूद इसके केंद्र अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है.
कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में कम होता नजर नहीं आ रहा है. कोविड-19 से संक्रमित मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच उत्तराखंड के गावलदम कैंप से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सशस्त्र सीमा बल के 50 जवान कोर्रोना से संक्रमित पाए गए हैं. इस जवानों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी चमोली के चीफ मेडिकल ऑफिसर जीएस राणा ने दी.
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन जब तक मार्केट में नहीं आएगी इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि तीन वैक्सीन अंतिम ट्रायल में है और इस साल बाजार में आएगी.
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है. कोरोना की वैक्सीन अब तक बाजार में नहीं आई है. लेकिन जल्द ही आने की उम्मीद है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने बताया कि पिछले 5 महीने में 3/4 कोविड-19 के मामले ठीक हुए हैं. साथ ही हाई रिकवरी और सबसे कम मृत्यु दर है.