Donald Trump on Coronavirus Vaccine: कोरोना संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ट्रायल के अंतिम चरण में हैं तीन वैक्सीन, इस साल बाजार में आएगी
भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन जब तक मार्केट में नहीं आएगी इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि तीन वैक्सीन अंतिम ट्रायल में है और इस साल बाजार में आएगी.
Donald Trump on Coronavirus Vaccine: भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप जारी है. कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) जब तक मार्केट में नहीं आएगी इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि तीन वैक्सीन अंतिम ट्रायल में है और इस साल बाजार में आएगी.
रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तीन कोरोना की वैक्सीन का ट्रायल अंतिम फेज में है. इस वर्ष एक सेफ और प्रभावकारी कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी. अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति के चुनाव होने है. ऐसे में उनका कोरोना महामारी के बीच दिया गया यह बयान काफी चर्चा में बना हुआ है. यह भी पढ़ें-अमेरिका COVID-19 के खिलाफ बहुत अच्छा कर रहा है, भारत में जबर्दस्त समस्या है: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
ANI का ट्वीट-
We have three different vaccines in the final trial stage. We are producing them in advance so that many doses are available. We'll have a safe & effective vaccine this year. Together, we will crush the virus: US President Donald Trump at Republican National Convention pic.twitter.com/lyxMztUDZ1
— ANI (@ANI) August 28, 2020
वहीं पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 43 लाख के पार चली गई है. साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 8 लाख 29 हजार पहुंच गई है. कोरोना मामलों को लेकर विश्व में अमेरिका टॉप पर बना हुआ है. यहां 58 लाख 63 हजार से अधिक एक्टिव मरीज है. जबकि 1 लाख 80 हजार 595 लोगों की जान गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

