साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
21 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है सोमवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ-आज आप आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. मिथुन-आज आपको कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.रुका पैसा मिलेगा.
कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में कम होने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि कोविड-19 का कहर धीमा जरूर पड़ा है. कोरोना के मामलों को लेकर कांग्रेस शुरू से ही मोदी सरकार पर हमला बोलती रही है. इसी बीच आज एक बार फिर कांग्रेस ने कोरोना मामलों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि पूरे कोरोना काल में भाजपा ने जुमलों की बौछार कर आपदा में अवसर पीएम केयर्स फंड तलाश लिया.
कृषि कानूनों को लेकर जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र और किसान नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. इसके साथ ही किसानों और केंद्र के नेताओं की तरफ से लगातार बयानबाजी का दौर शुरू है. इसी बीच कृषि बिल के वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं. राकेश टिकैत ने कहा कि जब तक MSP पर कानून नहीं बनेगा हम यहां से नहीं जाएंगे.
कृषि बिल को लेकर देश में जारी घमासान अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. केंद्र और किसानों ने बीच कई दौर की बातचीत भी हुई है लेकिन मसले का कोई हल नहीं निकल सका है. किसानों के प्रदर्शन के बीच बयानबाजी का दौर भी लगातार जारी है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार है.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव भले ही अगले साल होने हैं. लेकिन सियासी पारा अभी से गरमाया हुआ है. बंगाल दौरे पर गए अमित शाह ने आज एक रोड शो किया. इस रोड शो के बाद भाजपा के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. शाह ने इस दौरान कहा कि मैंने बहुत सारे रोड शो देखे परंतु आज तक ऐसा रोड शो मैंने अपनी जिंदगी नहीं देखा.
कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. कोरोना का कोहराम झेल चुके महाराष्ट्र में कोविड-19 की रफ्तार बढ़ने के साथ ही सवाल उठने लगा कि क्या एक बार फिर सूबे में लॉकडाउन लग सकता है. हालांकि सीएम उद्धव ठाकरे ने फिर से लॉकडाउन लगाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. साथ ही कहा कि नाइट कर्फ्यू से भी इनकार कर दिया है.
देश में एक तरफ कृषि बिल के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष लगातार किसी न किसी मुद्दे के जरिए केंद्र पर निशाना साध रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार के दौरान विकास की रफ्तार घटी है, लेकिन अपराध कई गुना बढ़ी है.
20 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें. वृषभ- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा.
कृषि कानूनों को लेकर जारी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. किसानों और केंद्र के बीच बात बनती नहीं दिख रही है. हालांकि किसानों को उम्मीद है कि मामले का हल जल्द ही निकलेगा. दूसरी तरफ कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इसी बीच कांग्रेस ने एक बार फिर किसानों के मसले को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि अन्नदाता के सामने भाजपा के सारे हथकंडे फेल होंगे.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शख्स को लव जिहाद के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस 22 वर्षीय शख्स की गिरफ्तारी नए धर्मांतरण विरोधी कानूनों के तहत हुई थी. इस मामले में महिला को भी शेल्टर होम भेजा गया है. हालांकि महिला के अल्ट्रासाउंड में गर्भपात की पुष्टि हुई है. जबकि पुरे मामले में लव जिहाद का कोई सबूत न मिलने के कारण कोर्ट ने 22 वर्षीय लड़के को रिहा करने का आदेश दिया है.
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं के रहा है. राजधानी दिल्ली में किसान लगातार डंटे हुए हैं. इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party) के चीफ और सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों से इस्तीफा दे दिया है. यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
बंगाल में विधानसभा के चुनाव भले ही अगले साल होने जा रहे हैं लेकिन सियासी पारा अभी से गरमाया हुआ है. इसके साथ दलबदल का खेल भी शुरू है. इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर हमला बोला है. शाह ने कहा कि ममता कहती है कि भाजपा दुसरे पार्टियों से लोगों को लेती है. मैं ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़ टीएमसी बनाई तो क्या वह दलबदल नहीं था.
बिहार में नई सरकार भले ही बन चुकी है. लेकिन विवाद पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. सूबे में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. यही कारण है कि राज्य की नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है. इसी बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बिहार सरकार पर बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश सरकार पूरी तरह से फेल नजर आ रही है.
भारत में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पूरी तरफ से कम नहीं हुआ है. कोरोना की वैक्सीन जब तक भारतीय बाजार में नहीं आती है तब तक इस खतरनाक वायरस से निजात नहीं मिलने वाली है. भारत में कोरोना की वैक्सीन कब आएगी यह सवाल सभी के मन में है. इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में कोरोना की वैक्सीन कब तक आएगी और कितने लोगों को शुरुआत में मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि हम अगले 6-7 महीने के बीच लगभग 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की स्थिति में होंगे.
19 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल. मेष- आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है. वृषभ- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. मिथुन- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.
18 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल. मेष-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है. वृषभ- आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.
देश में एक तरफ कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप पूरी तरह से कम नहीं हुआ है. दूसरी तरफ देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी सहित तमाम मसलों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र की मोदी सरकार और पीएम पर हमलावर नजर आ रही है. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा कि पीएम को विपक्ष की सरकारें गिराने से फुर्सत मिलती तो वो गिरती अर्थव्यवस्था को संभालते.
कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली में किसानों का घमासान अभी तक खत्म नहीं हुआ है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. हालांकि बयानबाजी का दौर दोनों तरफ से लगातार जारी है. इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम खुला पत्र लिखा है. तोमर ने 8 पन्नों का यह पत्र लिखा है. जिसमे कहा है कि कृषि कानून को लेकर गलतफहमी पैदा की गई है.
बंगाल में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. इससे पहले ही सूबे की सियासत गरमा गई है. बीजेपी और टीएमसी एक दुसरे पर लगातार हमलावर हैं. राज्य में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद से ही बयानबाजी का दौर दोनों तरफ से शुरू है. नड्डा के काफिले पर हमले के बाद गृह मंत्रालय ने लापरवाही के आरोप में बंगाल के तीन अफसरों को लेकर बड़ा फैसला लिया था. गृह विभाग ने इन्हें दिल्ली बुलाया है.
कृषि कानूनों को लेकर पिछले कई दिनों से यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र पर हमलावर हैं. किसानों के मुद्दों के जरिए वो एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने इ जुटे हैं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि समाजवादी पार्टी इसे सिरे से खारिज करती आयी है. इसी बीच अखिलेश यादव ने एक बार फिर कृषि कानूनों सहित तमाम मसलों को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है.