Farmers Protest: बीजेपी को एक और बड़ा झटका, किसान आंदोलन के समर्थन में RLP चीफ हनुमान बेनीवाल ने तीन संसदीय समितियों से इस्तीफा दिया
कृषि बिल के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं के रहा है. राजधानी दिल्ली में किसान लगातार डंटे हुए हैं. इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party) के चीफ और सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों से इस्तीफा दे दिया है. यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
नई दिल्ली, 19 दिसंबर. कृषि बिल (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन (Farmers Protest) खत्म होने का नाम नहीं के रहा है. राजधानी दिल्ली में किसान लगातार डंटे हुए हैं. इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल एनडीए (NDA) के सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (Rashtriya Loktantrik Party) के चीफ और सांसद हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) ने किसान आंदोलन के समर्थन में संसद की तीन समितियों से इस्तीफा दे दिया है. यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
बता दें कि हनुमान बेनीवाल ने अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास भेजा है. उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में वो अपना इस्तीफा दे रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वह दो लाख किसानों के साथ राजधानी दिल्ली कुच करने वाले हैं. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने पीएम मोदी और अमित शाह को दी चेतावनी, कहा- किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो छोड़ देंगे NDA का साथ
ANI का ट्वीट-
राजस्थान: हनुमान बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख ने किसान आंदोलन के समर्थन में तीन संसदीय समितियों से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/mm4rVhxVQ1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2020
वहीं दूसरी तरफ हनुमान बेनीवाल ने यह भी कहा कि बतौर सदस्य उन्होंने कई मुद्दों को उठाया लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ है. इसलिए उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में इस्तीफा देने का फैसला किया. वैसे केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन मामले का कोई हल नहीं निकल सका है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

