Farmers Protest: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम लिखी 8 पन्नों की चिठ्ठी, कहा-बिल को लेकर पैदा की गई गलतफहमी
कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली में किसानों का घमासान अभी तक खत्म नहीं हुआ है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. हालांकि बयानबाजी का दौर दोनों तरफ से लगातार जारी है. इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों के नाम खुला पत्र लिखा है. तोमर ने 8 पन्नों का यह पत्र लिखा है. जिसमे कहा है कि कृषि कानून को लेकर गलतफहमी पैदा की गई है.
नई दिल्ली, 17 दिसंबर. कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर राजधानी दिल्ली में किसानों (Farmers Protest) का घमासान अभी तक खत्म नहीं हुआ है. केंद्र और किसानों के बीच कई दौर की बातचीत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है. हालांकि बयानबाजी का दौर दोनों तरफ से लगातार जारी है. इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Minister Narendra Singh Tomar) ने किसानों के नाम खुला पत्र लिखा है. तोमर ने 8 पन्नों का यह पत्र लिखा है. जिसमे कहा है कि कृषि कानून को लेकर गलतफहमी पैदा की गई है.
बता दें कि कृषि मंत्री ने 8 आश्वासन भी किसानों को दिए हैं. जिसमें सबसे अहम यह है कि एमएसपी पर केंद्र लिखित आश्वासन देने पर तैयार हुई है. उन्होंने एक बार फिर यह कहा कि एमएसपी जारी है और रहेगी. कृषि मंत्री ने अपने पत्र में कुछ लोगों पर राजनीति के लिए झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: दिल्ली विधानसभा में CM अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं ने फाड़ी कृषि कानून की कॉपी, कही ये बात
ANI का ट्वीट-
Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar writes an open letter to farmers over the new farm laws. He writes, "Misunderstanding has been created among some farmers' unions regarding these laws". pic.twitter.com/KiNsW043Rz
— ANI (@ANI) December 17, 2020
कृषि मंत्री ने अपने पत्र में यह भी कहा कि बीते दिनों मेरी कई राज्यों के किसान संगठनों से चर्चा हुई है. जिसमें कई किसान संगठनों ने इन कृषि कानूनों में बदलाव का स्वागत भी किया है और इससे वे खुश है. साथ ही किसानों को एक नई उम्मीद भी है.
तोमर ने कहा कि देश का कृषि मंत्री होने के नाते मेरा कर्तव्य है कि मैं हर किसान का भ्रम दूर करूं. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मैं खुद किसान परिवार से आता हूं. तोमर ने कहा कि एमएसपी के चलते इस बार खरीद के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

