देश

Akhilesh Yadav Attacks BJP: अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, कहा-लोकसभा का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है बीजेपी सरकार

कृषि कानूनों को लेकर पिछले कई दिनों से यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव केंद्र पर हमलावर हैं. किसानों के मुद्दों के जरिए वो एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने इ जुटे हैं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि समाजवादी पार्टी इसे सिरे से खारिज करती आयी है. इसी बीच अखिलेश यादव ने एक बार फिर कृषि कानूनों सहित तमाम मसलों को लेकर बीजेपी सरकार को आड़े हाथ लिया है.

Akhilesh Yadav Attacks BJP: अखिलेश यादव का केंद्र पर निशाना, कहा-लोकसभा का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है बीजेपी सरकार
अखिलेश यादव और पीएम मोदी (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 17 दिसंबर. कृषि कानूनों को लेकर पिछले कई दिनों से यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) केंद्र पर हमलावर हैं. किसानों के मुद्दों के जरिए वो एक बार फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में अपनी खोई हुई जमीन तलाशने इ जुटे हैं इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि समाजवादी पार्टी इसे सिरे से खारिज करती आयी है. इसी बीच अखिलेश यादव ने एक बार फिर कृषि कानूनों सहित तमाम मसलों को लेकर बीजेपी सरकार (BJP Govt) को आड़े हाथ लिया है. अखिलेश ने कहा कि लोकसभा (Lok Sabha) का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बीजेपी सरकार बच रही है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा सरकार कोरोना का बहाना करके लोकसभा का शीतकालीन सत्र टालकर किसानों और विपक्ष का सामना करने से बच रही है. लोकसभा व विधान सभा का सत्र बुलाकर देश में किसान बिल, निजीकरण, बेरोज़गारी, महँगाई तथा उप्र में क़ानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा व विकास के रूके हुए कामों पर तुरंत चर्चा हो. यह भी पढ़ें-Farmers Protest: दिल्ली विधानसभा में CM अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं ने फाड़ी कृषि कानून की कॉपी, कही ये बात

अखिलेश यादव का ट्वीट-

वहीं दूसरी तरफ कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार भी केंद्र पर हमलावर हो गई है. इसी कड़ी में आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कृषि कानून की कॉपी फाड़ दी. साथ ही उन्होंने सरकार से पूछा कि और कितनी जान लेंगे. केजरीवाल ने आगे कहा कि आंदोलन में अब तक 20 से अधिक किसान शहीद हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2020 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).