IPL 2026 Schedule Announcement: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने; बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल
आईपीएल ट्रॉफी (Photo credits: X/@IPL)

Indian Premier League 2026 Schedule Announcement: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. IPL 2026 Schedule: BCCI ने IPL की तारीखों का किया ऐलान, 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट; यहां जानें पूरा शेड्यूल, फिक्स्चर और टाइम टेबल

4 अप्रैल को खेला जाएगा पहला डबल हेडर

आईपीएल 2026 में पहला डबल हेडर 4 अप्रैल को होगा. इस दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे. दोपहर के मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं शाम के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच टक्कर होगी. यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी. टीम का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा.

विराट कोहली ने शुरू की आईपीएल तैयारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी आगामी सीजन की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने हाल ही में ट्रेनिंग करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कोहली इस सीजन में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के शुरुआती चार मुकाबलों का कार्यक्रम भी सामने आया है.

28 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)

5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)

10 अप्रैल: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी)

12 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)

मई के आखिर में हो सकता है फाइनल

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मई के आखिरी हफ्ते में खेले जाने की संभावना है. हालांकि अभी पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है. चुनावों के कारण कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए फिलहाल पहले 20 दिनों के मैचों की घोषणा की जा सकती है.

IPL 2026 के पहले 20 मैचों का टेबल:

मैच नंबर तारीख दिन मैच (Home vs Away) स्थान
1 28/03/26 शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद बेंगलुरु
2 29/03/26 रविवार मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई
3 30/03/26 सोमवार राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी
4 31/03/26 मंगलवार पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस मुल्लांपुर
5 01/04/26 बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
6 02/04/26 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता
7 03/04/26 शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स चेन्नई
8 04/04/26 शनिवार दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली
9 04/04/26 शनिवार गुजरात टाइटंस vs राजस्थान रॉयल्स अहमदाबाद
10 05/04/26 रविवार सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद
11 05/04/26 रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स बेंगलुरु
12 06/04/26 सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स कोलकाता
13 07/04/26 मंगलवार राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
14 08/04/26 बुधवार दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली
15 09/04/26 गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता
16 10/04/26 शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी
17 11/04/26 शनिवार पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लांपुर
18 11/04/26 शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
19 12/04/26 रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस लखनऊ
20 12/04/26 रविवार मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई

क्या भारत से बाहर शिफ्ट होगा आईपीएल?

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि चुनावों के कारण कुछ मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जा सकते हैं. हालांकि आईपीएल को पूरी तरह भारत से बाहर शिफ्ट करने की संभावना कम है. इससे पहले यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण अफ्रीका में भी खेला जा चुका है. क्रिकेट फैंस अब बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें IPL 2026 के पूरे शेड्यूल की पुष्टि की जाएगी.