Mumbai Ticket Booking Update: मध्य रेल (Central Railway) के मुंबई मंडल ने यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी रखरखाव कार्य की घोषणा की है. इस 'डिस्क डी-फ्रैग्मेंटेशन' कार्य के चलते 12 मार्च 2026 की रात 23.45 बजे से लेकर 13 मार्च 2026 की सुबह 03.15 बजे तक मुंबई पीआरएस सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी. इस अवधि के दौरान यात्री न तो नई टिकट बुक कर पाएंगे और न ही रिफंड या चार्ट से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.
कौन सी सेवाएं रहेंगी प्रभावित?
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शटडाउन की इस अवधि में निम्नलिखित सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं होंगी: यह भी पढ़े: LPG Crisis India: रेलवे स्टेशनों पर गैस की किल्लत, IRCTC ने जारी किए निर्देश, इंडक्शन और माइक्रोवेव का करें इस्तेमाल
- यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS): ऑनलाइन और काउंटर टिकट बुकिंग.
- रिफंड सेवाएं: कोचिंग रिफंड, रिफंड काउंटर और रिफंड टर्मिनल.
- पूछताछ और चार्टिंग: चार्टिंग गतिविधियां, चार्ट डिस्प्ले, आईवीआरएस (IVRS) और टच स्क्रीन.
- अन्य सेवाएं: ट्रेन फायरिंग, करंट आरक्षण और इंटरनेट बुकिंग.
इंटरनेट बुकिंग पर भी रहेगा प्रतिबंध
इस रखरखाव कार्य का असर केवल फिजिकल काउंटर्स पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी पड़ेगा. मुंबई पीआरएस के अंतर्गत आने वाली ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) या अन्य ऐप के माध्यम से होने वाली इंटरनेट बुकिंग भी इस समय सीमा के दौरान बंद रहेगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा और आरक्षण संबंधी कार्य इस समय अवधि से पहले या बाद में पूरा कर लें.
रिफंड और टीडीआर (TDR) के नियम
हालांकि आरक्षण प्रणाली बंद रहेगी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा रिफंड नियमों के तहत टीडीआर (Ticket Deposit Receipt) जारी करने की व्यवस्था चालू रहेगी. यदि कोई यात्री इस दौरान टिकट रद्द कराना चाहता है, तो वह टीडीआर के माध्यम से अपना दावा पेश कर सकेगा.
रेलवे प्रशासन का बयान
मामले में मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क की तरफ से बताया गया कि कि यह एक अनिवार्य तकनीकी प्रक्रिया है. 'डिस्क डी-फ्रैग्मेंटेशन' से सिस्टम की कार्यक्षमता और डेटा प्रोसेसिंग की गति में सुधार होगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण रखरखाव कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया है.













QuickLY