साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के महफूज नगर में गुरुवार को कुछ कट्टरपंथियों ने एक मुस्लिम युवक की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि वह गीता और रामायण पढ़ता था. यही नहीं कट्टरपंथियों ने उसका हारमोनियम भी तोड़ दिया और धार्मिक ग्रंथ छीन ले गए.सर्कल इंस्पेक्टर विशाल पांडेय ने बताया, "पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में एक इमारत में शुक्रवार दोपहर बाद भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 22 गाड़ियां जुटी हुई हैं. इससे आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. आग दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की इमारत में लगी है. जानकारी के अनुसार इस इमारत में करीब 15 ऑफिस बने हुए हैं. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
5 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा.वृषभ- आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे.मिथुन- आज नया काम शुरू ना करें, विवादों से दूर रहें. कर्क- आज आप अधिकारियों से ना उलझें, फिजूलखर्च ना करें.
आज सुबह 11 बजे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी 2.0 सरकार का पहला बजट पेश करेंगी. मोदी सरकार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटी है, इसलिए लोगों को इस बार बजट से बहुत सारी उम्मीदें हैं. आम जनता को उम्मीद है कि मोदी सरकार ऐसे कदम उठाएगी जिससे अर्थव्यवस्था में सुधार आए. ताकि, रोजगार के अवसर बढ़े. बताना चाहते है कि देश में रोजगार 45 साल के निचले स्तर पर है.
विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड मामले में दिल्ली की सीबीआई कोर्ट ने बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी, उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी व अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में संदेह का लाभ देते हुए भले ही बरी कर दिया हो, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में अपील करने का फैसला किया है.
महाराष्ट्र में इंजीनियर के साथ बदसलूकी करने के आरोपी कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने कंकावली पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया है. बताया जा रहा है कि सरेंडर के बाद नितेश राणे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताना चाहते है कि एक वीडियो में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे और वर्तमान में राज्यसभा सांसद के बेटे नितेश राणे एक इंजीनियर के साथ बदसलूकी करते नजर आए.
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमें पता हैं कि 1993 को मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम कहां हैं. बताना चाहते है कि विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमें पता है दाऊद कहां है, पाकिस्तान केवल दिखावे के लिए अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करता है, यह मात्र दिखावा है.
नुसरत जहां कोलकाता में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. नुसरत इस कार्यक्रम में पूरी ट्रेडिशनल लुक में पहुंची थीं. उन्होंने सिर पर पल्लू, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूडा पहना था. इस दौरान नुसरत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं हर धर्म की रिस्पेक्ट करती हूं. मैं पैदाइशी मुसलमान हूं और इस्लाम में विश्वास रखती हूं.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सदन में अनुशासन और नियमों के पालन के मामले में काफी सख्त नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को नियमों का पाठ पढ़ाते हुए शांत कर दिया. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान (AAP MP Bhagwant Mann) को शून्यकाल में विषय बदलने पर स्पीकर ने डांट लगाई.
4 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल-मेष-निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. वृषभ- कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा.मिथुन- विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. कर्क- फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर पाकिस्तान की इमरान सरकार ने शिकंजा कसा है.आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का प्रमुख हाफिज सईद पर आतंक के लिए पैसा जुटाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. हाफिज सईद के खिलाफ लाहौर, मुल्तान में केस दर्ज किया गया है.
गुजरात में होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर सताने लगा है.5 जुलाई को होने वाले गुजरात की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव से पहले क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं को देखते हुए कांग्रेस ने अपने 71 विधायकों को गुजरात से बाहर राजस्थान में ट्रेनिंग कैंप में भेजने का फैसला लिया है. कांग्रेस के 69 विधायक राजस्थान के माउंट आबू के लिए अहमदाबाद से रवाना हो गए हैं.
मोतीलाल वोरा को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सफाई दी है. एएनआई के सूत्रों के मुताबिक जब तक कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर लेती तब तक राहुल ही कांग्रेस अध्यक्ष बने रहेंगे. अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मोतीलाल वोरा की रिपोर्ट गलत है.
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि पार्टी का नेतृत्व फिलहाल कौन करेगा? खबर है कि मोतीलाल वोरा पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक नहीं हुआ है. वही दूसरी तरफ मोतीलाल वोरा ने पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के सवाल पर कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद शुरू हुई खींचतान के बाद कांग्रेस मोतीलाल वोरा को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है. जब तक नए सदस्य के नाम पर सहमति नहीं बनती तब तक मोतीलाल वोरा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष होंगे. राहुल गांधी ने आज ही कहा था कि "मैंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. मैं अब पार्टी का अध्यक्ष नहीं हूं. कांग्रेस वर्किंग कमेटी जल्द ही नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव करे.
लोकसभा चुनाव 2019 में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले पर कायम हैं. राहुल ने बुधवार को एक बार फिर साफ किया कि वह अब पार्टी प्रेसिडेंट नहीं हैं. कांग्रेस को जल्द से जल्द नया अध्यक्ष चुन लेना चाहिए.
3 जुलाई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-आज के दिन आपका मां के साथ मतभेद होगा, ज्यादा भावुक रहेंगे.वृषभ-आज के दिन किसी से ना उलझें. कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है.मिथुन- आज के दिन आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी. कर्क- आज के दिन नौकरीपेशा को लाभ होगा.
गुजरात हाईकोर्ट से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. बता दें कि अल्पेश ठाकोर को विधायक पद से हटाने की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि ये पूरा मामला गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष को पता है और उनकी जानकारी में है, इसलिए वही इस मामले में फैसला लेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी ने 2007 बैच के उन 169 आईएएस अधिकारियों के साथ बातचीत की जिन्हें हाल ही में भारत सरकार के सचिवों के रूप में नियुक्त किया गया है. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार के कामकाज में नवीनता और ताजगी भरना है.
महाराष्ट्र में मानसून की वजह से जारी भारी बारिश ने तो वैसे पूरे राज्य में कहर बरपा रखा है लेकिन इस बारिश ने सबसे ज्यादा मुंबईकरों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं. मुंबई में अभी जो हालात हैं उसने 26 जुलाई 2005 में आई भीषण बाढ़ की याद दिला दी है. 26 जुलाई 2005 को मुंबई में सिर्फ 24 घंटे में 944 मिलीमीटर बारिश हुई थी. इस बाढ़ की वजह से 1,094 लोगों की जान चली गई थी.