साल 2012 से जय महाराष्ट्र न्यूज़ चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की. दक्षिण मुंबई और India.com से डिजिटल मीडिया में कदम रखा. अब लेटेस्टली में राजनीति, अपराध, टेक, सोशल-वायरल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखता हूं.
11 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धन लाभ होगा, साथ ही आज नौकरी में तरक्की मिलेगी. वृषभ- आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान बढ़ेगा. मिथुन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें.
10 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शनिवार यानि आज का राशिफल-मेष-आज के दिन आप पूरी योजना के साथ काम पूरा करेंगे, धन लाभ होगा. वृषभ-आज इनकम बढ़ेगी, दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे. मिथुन- आज के दिन आपको धन लाभ होगा, जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे. कर्क-आज आपका पैसा और मान-सम्मान बढ़ेगा.
9 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है शुक्रवार यानि आज का राशिफल-मेष-कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें.वृषभ-धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे.मिथुन-धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कर्क-कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा
धानमंत्री नरेंद्र माेदी आज रात 8 बजे देश को को संबोधित कर सकते हैं. सूत्रों के अनुसार इस दौरान वह अनुच्छेद 370 काे निष्प्रभावी करने और दाे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले पर विस्तार से बात कर सकते हैं. इससे पहले 8 नवंबर, 2016 को भी रात आठ बजे प्रधानमंत्री मोदी ने देश के नाम संबोधन किया था. तब पीएम मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था
8 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है गुरूवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है, नौकरीपेशा को लाभ होगा. वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा, नौकरी में तरक्की मिलेगी. मिथुन- आज आपको आपके विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, जरूरी फैसला ना लें.
जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. इसी कड़ी पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक संबंध तोड़ने और भारत के उच्चायुक्त को वापस भेजने का फैसला किया है. साथ ही पाकिस्तान ने आंशिक तौर पर भारत की सीमा से लगे अपने एयरस्पेस भी बंद कर दिया है. भारत के कश्मीर में बड़े बदलाव करने और धारा 370 हटाने के बाद PAK की ओर से यह कदम उठाया गया है.
जम्मू-कश्मीर की धारा 370 और अनुच्छेद 35A पर भारत सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.इसी मसले पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने के पाकिस्तान के फैसले को 'अत्यंत अदूरदर्शी' बताया.
आर्टिकल 370 हटने के बाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद 8 अगस्त को श्रीनगर जाएंगे. जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के साथ गुलाम नबी आजाद बैठक करेंगे.ऐसा माना हां रहा है कि माना जा रहा है कि यह बैठक जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर बुलाई गई है.
जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पूरी तरह से परेशान हो गया है. एक तरह जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को पुलवामा जैसे एक और आंतकी हमले की धमकी दी है तो दूसरी तरफ आज पाकिस्तान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने संसद के संयुक्त सत्र में भारत के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की मांग की है.
देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को कर दिया गया. सुषमा जी का अंतिम संस्कार दिल्ली के लोधी रोड के शवदाह गृह पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी श्रद्धांजलि देने के लिए सुषमा के आवास पर पहुंचे. इस दौरान दोनों नेता परिवार से मिलकर भावुक हो गए.
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया. उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स (AIMS) में भर्ती किया गया था. बताया जा रहा है कि उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं. वह 67 साल की थीं. सुषमा ने सबसे पहला चुनाव 1977 में लड़ा. तब वे 25 साल की थीं.
7 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल-मेष- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है.वृषभ- आज आपके कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें.मिथुन- आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.
देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उन्हें देखने के लिए एम्स पहुंच गए हैं.
संसद ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 (Article 370) के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों मसलन जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख में बांटे जाने विधेयक को मंजूरी दे दी. उन्होंने ट्वीट किया कि “हम एक साथ हैं, हम एक साथ बढ़ेंगे और हम एक साथ 130 करोड़ भारतीयों के सपनों को पूरा करेंगे!
केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों में बांटने वाला विधेयक जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास करवा लिया है. गृहमंत्री अमित शाह में शाम को आर्टिकल 370 पर सरकार का मत रखा. इसके बाद इस प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई. इस प्रस्ताव के पक्ष में सदन में 370 वोट पड़े, जबकि 70 सांसदों ने इसके विरोध में अपना वोट डाला.
लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन व आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए सरकार से कई सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि सरकार बताए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर किसका है.
6 अगस्त 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल- मेष-आज आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे.वृषभ- आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. मिथुन- आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होग.
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने सोमवार को क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने का फैसला किया. बता दें कि मैक्कलम इस वक्त कनाडा में हैं जहां वो ग्लोबल टी20 लीग में खेल रहे हैं. यह टूर्नामेंट उनके पेशेवर करियर का आखिरी मुकाबला होगा. ज्ञात हो कि टोरंटो नेशनल्स की तरफ से खेल रहे मैक्कलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था.
रविवार की रात से नजरबंद जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्रियों महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेताओं सज्जाद लोन और इमरान अंसारी को भी गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने ब्योरा साझा किए बिना बताया कि कुछ और गिरफ्तारियां हुई हैं.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में पीएम मोदी धरने पर बैठे हुए हैं और धारा 370 का विरोध करते दिखाई दे रहे हैं. राम माधव की शेयर की गई पीएम की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.