सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
पिथौरागढ़ में इंसानों को खानेवाले आदमखोर तेंदुए को वन अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. इस तेंदुए को फारेस्ट डिपार्टमेंट ने आदमखोर घोषित कर दिया था, जिसके बाद ऑपरेशन के दौरान देर रात तेंदुए को मार दिया गया.
हाई कोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 2,500 से अधिक पेड़ों की कटाई के लिए अपनी मंजूरी देने के बाद मुंबई के सबसे ज्य्जादा पेड़ों वाले हरे भरे इलाके को बचाने के लिए लोग प्रदर्शन पर उतर आए हैं. प्रोटेस्ट के दौरान करीब 200 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
सूरत में शुक्रवार 4 अक्टूबर को स्थानीय निवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मास्क पहनकर गरबा खेलते देखा गया. गरबा खेलने के दौरान लोग पारंपरिक रंग, बिरंगे कपड़े और मोदी का मास्क पहनकर गरबा के गाने पर थिरकते हुए नजर आए. इस साल नवरात्रि उत्सव बड़े ही मनोरंजक थीम के साथ मनाया जा रहा है.
पिछले कई दिनों से पटना में बाढ़ की स्तिथि लगातार बनी हुई है, बाद की वजह से वहां के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है. गाने और जमे हुए पानी में घर से बाहर निकलने के लिए बांस के नाव बनाए जा रहे हैं.
दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. जब देवता महिषासुर के अत्याचार से परेशान हो गए तब मां दुर्गा को बुराई का नाश करने के लिए अवतरित होना पड़ा. मां दुर्गा का जन्म देवताओं द्वारा एकत्रित की हुई शक्ति से हुआ इसलिए उन्हें शक्ति भी कहा जाता है.
गंजम गोपालपुर, खल्लिकोट ग्रामीण इलाके में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. खल्लिकोट में ग्रामीणों के एक समूह ने जादू टोने में 6 बुजुर्गों को कथित तौर मानव मल खाने और उनके आगे के दो दांत उखाड़ देने का मामला सामने आया है.
एक स्ट्रेलियाई टीवी प्रेजेंटर को शूट के दौरान एक 6 फिट लंबे पायथन ने बड़ी ही बुरी तरह से काट लिया. ये ये घटना एडम थोर्न (Adam Thorn) के साथ तब हुई जब वो हिस्ट्री चैनल के लिए के नए शो किंग ऑफ़ पेन का शूट कर रहे थे.
पश्चिम रेलवे ने (Western Railway) ने 306 पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं. जो लोग सरकारी नौकरी या रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट wr.indianrailways.gov.in पर आवेदन दे सकते हैं.
सफारी के दौरान 17 फिट लंबे अजगर ने टूरिस्ट का पीछा किया, इतने विशाल रॉक पायथन को देखकर वो लोग बहुत ज्यादा डर गए थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये रॉक पायथन कितना बड़ा और मोटा है.
दुर्गा पूजा, जिसे दुर्गोत्सव भी कहा जाता है, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दुनिया भर में बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. बंगाल, बिहार के अलावा यह त्योहार असम, त्रिपुरा, ओडिशा, बांग्लादेश और नेपाल जैसे राज्यों में भी लोकप्रिय है. जहां इसे स्थानीय रूप से शशिन कहा जाता है.
2 अक्टूबर के दिन पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा था, इसमें राजनीतिक पार्टियों के नेता भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने से पीछे नहीं रहे. वहीं समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान भी अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ बापू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे.
दुर्गा पूजा हिन्दुओं का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है. ये बंगाल, कोलकाता, असम, बिहार झारखंड आदि राज्यों में बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है. भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न रीति-रिवाजों और अनुष्ठान के साथ ये त्योहार मनाया जाता है. यह त्योहार पूरे भारत में विपरीत रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ मनाया जाता है.
करवा चौथ हिन्दू सुहागन महिलाओं का प्रसिद्ध त्योहार है. करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं या जिनकी शादी पक्की हो चुकी है वो महिलाएं रखती हैं. इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखा जाता हैं और शाम को पूरे विधि विधान से पूजा के बाद चांद निकलने के बाद पति का चेहरा देखने के बाद पानी पीकर व्रत का पारण किया जाता है.
एक भगोड़ा जो पिछले 17 साल से भी ज्यादा समय से चीन पुलिस से फरार चल रहा था, उसे एक पहाड़ी पर मौजूद गुफा में से ड्रोन की मदद से पकड़ लिया गया है. आरोपी Song Jiang महिलाओं और बच्चों की तस्करी के आरोपी में जेल में था, लेकिन साल 2002 में जेल से फरार हो गया था.
ऑफिस में एक मगरमच्छ का काम करता हुआ हुआ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में मगरमच्छ ऑफिस चेयर पर ब्लू टीशर्ट पहने हुए बैठा है, उसके दोनों हाथ डेस्क पर हैं और उसकी नजरें कम्प्यूटर पर हैं.
त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में तीन ड्राय डे होंगे, लेकिन 17 राज्यों में चुनावों के कारण अक्टूबर 2019 में तीन से ज्यादा ड्राय डे होंगे. इस दौरान सरकार शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा देती है.
Google ने नशे की लत छुड़ाने वाले मनोवैज्ञानिक डॉ. हर्बर्ट डेविड क्लेबेर के अविश्वसनीय काम को ख़ास डूडल बनाकर याद किया है. आज ही के दिन नशे के इलाज के लिए उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन में उनका चुनाव हुआ था, आज उनके चुनाव की 23वीं वर्षगांठ है.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) की स्टूडेंट अदिति सिंह का बाढ़ के पानी में फोटोशूट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग काफी गुस्से में हैं. उनका कहना है कि,' बाढ़ के पानी में फोटो शूट करवाकर लोगों का मजाक उड़ा रही है.
सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस तंजानिया के माउंट किलिमंजारो में एक कनाडाई व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई है. शख्स की मौत पैराशूट न खुलने की वजह से हुई. अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो समुद्र तल से लगभग 6,000 मीटर (20,000 फीट) ऊपर है.
भोजपुरी एक्ट्रेस और स्टार प्लस के फेमस सीरियल नज़र में डायन का किरदार निभानेवाली मोनालिसा को कौन नहीं जानता. सीरियल नजर में अपनी एक्टिंग की वजह से वो घर घर में फेमस हो चुकी हैं. मोनालिसा एक अच्छी डांसर तो हैं ही एक अच्छी एक्ट्रेस भी हैं.