Dry Days in October 2019: विधानसभा चुनावों के कारण अक्टूबर में इन जगहों पर 8 दिन तक नहीं मिलेगी शराब, देखें पूरी लिस्ट
त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में तीन ड्राय डे होंगे, लेकिन 17 राज्यों में चुनावों के कारण अक्टूबर 2019 में तीन से ज्यादा ड्राय डे होंगे. इस दौरान सरकार शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा देती है.
Dry Days in October 2019: त्योहारों के कारण अक्टूबर महीने में तीन ड्राय डे (Dry Day) होंगे, लेकिन 17 राज्यों में चुनावों के कारण अक्टूबर 2019 में तीन से ज्यादा ड्राय डे होंगे. इस दौरान सरकार शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा देती है. महाराष्ट्र, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों और उपचुनावों के कारण अक्टूबर महीने में ड्राय डे की लिस्ट काफी लंबी हो गई है. गांधी जयंती के दिन 2 अक्टूबर को ड्राय डे होगा. 8 अक्टूबर को दशहरा, 13 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती और 28 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
इसके अलावा महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव की वजह से और चार ड्राय डे होंगे. महाराष्ट्र और हरियाणा में शराब 19 अक्टूबर की शाम 6 बजे से 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर यानी मतदान की तारीख तक सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी. 24 अक्टूबर के दिन हरियाणा और मुंबई में वोट काउंट के दौरान भी ड्राय डे होगा. इसी तरह, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में होनेवाले उपचुनावों और विधानसभा चुनाव की तारीखों पर सभी जगह ड्राय डे होगा.
देखें पूरी लिस्ट:
| Sl.No. | Name of State | Number and Name of Assembly Constituency |
| 1. | Arunachal Pradesh | 56-Khonsa (West)(ST) |
| 2. | Assam | 1-Ratabari (SC) |
| 3. | Assam | 44-Jania |
| 4. | Assam | 74-Rangapara |
| 5. | Assam | 106-Sonari |
| 6. | Bihar | 54-Kishanganj |
| 7. | Bihar | 76-Simri Bakhtiarpur |
| 8. | Bihar | 109-Daraunda |
| 9. | Bihar | 158-Nathnagar |
| 10. | Bihar | 163-Belhar |
| 11. | Chhattisgarh | 87-Chitrakot (ST) |
| 12. | Gujarat | 8-Tharad |
| 13. | Gujarat | 20-Kheralu |
| 14. | Gujarat | 50-Amraiwadi |
| 15. | Gujarat | 122-Lunawada |
| 16. | Himachal Pradesh | 18-Dharamshala |
| 17. | Himachal Pradesh | 55-Pachhad (SC) |
| 33. | Kerala | 01-Manjeshwar |
| 34. | Kerala | 82-Ernakulam |
| 35. | Kerala | 102-Aroor |
| 36. | Kerala | 114-Konni |
| 37. | Kerala | 133- Vattiyoorkavu |
| 38. | Madhya Pradesh | 193 – Jhabua (ST) |
| 39. | Meghalaya | 26-Shella (ST) |
| 40. | Odisha | 2- Bijepur |
| 41. | Pudducherry | 10 – Kamraj Nagar |
| 42. | Punjab | 29-Phagwara (SC) |
बिहार के समस्तीपुर में 21 अक्टूबर को उपचुनाव होगा, इसलिए इस क्षेत्र में भी ड्राय डे होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

