फ्लोरिडा: ऑफिस में मगरमच्छ को काम करता हुआ देख हैरान हुए लोग, कहा- बहुत क्यूट, देखें तस्वीर
ऑफिस में एक मगरमच्छ का काम करता हुआ हुआ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में मगरमच्छ ऑफिस चेयर पर ब्लू टीशर्ट पहने हुए बैठा है, उसके दोनों हाथ डेस्क पर हैं और उसकी नजरें कम्प्यूटर पर हैं.
फ्लोरिडा: ऑफिस में एक मगरमच्छ का काम करता हुआ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में मगरमच्छ ऑफिस चेयर पर ब्लू टीशर्ट पहने हुए बैठा है, उसके दोनों हाथ डेस्क पर हैं और उसकी नजरें कम्प्यूटर पर हैं. इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे मगरमच्छ के सिर पर काम का बहुत सारा बोझ हो. वो काम करने में बहुत मशगुल दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, लोग इसे क्यूट कह रहे हैं. लोगों को मगरमच्छ की ये तस्वीर बहुत पसंद आ रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये तस्वीर फ्लोरिडा की है, क्योंकि वहां की सड़कों पर अक्सर मगरमच्छ को घूमते हुए पाया जाता है.
भारत में सड़क पर मगरमच्छ दिख जाना बहुत बड़ी बात होती है, लेकिन फ्लोरिडा के लोगों के लिए ये बहुत छोटी बात है. वहां मगरमच्छ द्वारा राह चलते लोगों पर हमला करने की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं.
आइए दिखाते हैं आपको मगरमच्छ की तस्वीर:
— Vargskelethor 叔父スケルトン (@joel_vinesauce) June 26, 2019
मगरमच्छ की ये तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर और भी बहुत सारे जानवरों की डेस्कटॉप पर काम करते हुए वायरल हो रही है. आइए आपको दिखाते हैं कुछ तस्वीरें
काम में व्यस्त डॉग:
— Original Dog (@orgldog) June 26, 2019
काम में व्यस्त चूहा:
— Jeff (@Jeff10990996) June 26, 2019
यह भी पढ़ें: घर की डोर बेल बजाने के लिए अपने पैरों पर खड़ा हुआ मगरमच्छ, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
मगरमच्छ की वायरल हो रही इस तस्वीर को देखकर लोग बहुत हैरान हैं, उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि मगरमच्छ जैसा मांसाहारी जानवर इंसानों के बिच चाप कैसे बैठ सकता है? यही नहीं उसके आसपास बैठे लोग भी शांति से काम कर रहे हैं. ये बात लोग पच नहीं रही है. अब इस तस्वीर का सच क्या है हमें भी अत नहीं चला पाया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2019 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

