वायरल

घर की डोर बेल बजाने के लिए अपने पैरों पर खड़ा हुआ मगरमच्छ, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मगरमच्छ अपने पैरों पर खड़े होकर दरवाजे की घंटी बजाने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को देखकर सब लोग हैरान हैं...

घर की डोर बेल बजाने के लिए अपने पैरों पर खड़ा हुआ मगरमच्छ, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
दरवाजे की घंटी बजाता हुआ मगरमच्छ, (फोटो क्रेडिट्स: YouTube)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मगरमच्छ अपने पैरों पर खड़े होकर दरवाजे की घंटी बजाने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को देखकर सब लोग हैरान हैं. आपने इससे पहले भी मगरमच्छ को अपने पैरों पर खड़े होकर घंटी बजाते हुए नहीं देखा होगा. ये मामला अमेरिका के साउथ कैरोलाइन का है. इस घटना को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह मगरमच्छ घर की घंटी बजाने की कोशिश करता है और जब वो घंटी बजाने में नाकामयाब हो जाता हैं तो चुप-चाप वहीं जमीन पर लेट गया. वीडियो में मगरमच्छ बहुत लंबा चौड़ा दिखाई दे रहा है. घर की मालकिन अपने घर के दरवाजे के बाहर मगरमच्छ को देखकर हैरान रह गईं. मगरमच्छ की लंबाई 6 फिट से ज्यादा है. आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो

यह भी पढ़ें: हाइवे पर सड़क पार कर रहा था ये विशाल एनाकोंडा सांप, देखकर लोगों के छूटे पसीने, देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को Viral Dudee नाम के चैनल से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 45 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. बताया गया है कि बाद में प्रशासन ने उसे वहां से ले जाकर दूसरी जगह छोड़ दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).