Happy Durga Pooja Wishes And Messages In Hindi 2019: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ये हिंदी Facebook Greetings, WhatsApp Status, GIFs, HD Wallpapers और SMS भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं
दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. जब देवता महिषासुर के अत्याचार से परेशान हो गए तब मां दुर्गा को बुराई का नाश करने के लिए अवतरित होना पड़ा. मां दुर्गा का जन्म देवताओं द्वारा एकत्रित की हुई शक्ति से हुआ इसलिए उन्हें शक्ति भी कहा जाता है.
Happy Durga Pooja Wishes And Messages In Hindi 2019: दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक है. जब देवता महिषासुर के अत्याचार से परेशान हो गए तब मां दुर्गा को बुराई का नाश करने के लिए अवतरित होना पड़ा. मां दुर्गा का जन्म देवताओं द्वारा एकत्रित की हुई शक्ति से हुआ इसलिए उन्हें शक्ति भी कहा जाता है. जब राक्षस महिषासुर ने देवताओं को भगाकर स्वर्ग पर कब्ज़ा कर लिया था, तब ब्रह्मा, विष्णु और शिव ने अपने शरीर की ऊर्जा से एक आकृति बनाई और सभी देवताओं ने अपनी शक्तियां उस आकृति में डाली, इसी शक्ति से मां दुर्गा का जन्म हुआ. पौराणिक कथा अनुसार मां दुर्गा नौ दिनों तक अलग-अलग रूप लेकर महिषासुर से लड़ती रही और आखिर में दशमी के दिन उसका वध कर दिया. इसलिए उन्हें महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है. मां दुर्गा के 9 दिन अलग-अलग रूप लेने के कारण 9 दिनों तक उनके अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. इस बार दुर्गा पूजा 3 अक्टूबर से शुरू होगी. दुर्गा पूजा में सभी दिन महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन अष्टमी तिथि ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.
दुर्गा पूजा का त्योहार देश भर के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न रीति-रिवाजों से मनाया जाता है. दुनिया भर में बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. बंगाल, बिहार के अलावा यह त्योहार असम, त्रिपुरा, ओडिशा, बांग्लादेश और नेपाल जैसे राज्यों में भी लोकप्रिय है. इस त्योहार के प्रत्येक दिन का अपना महत्व है, लेकिन आठवें दिन यानी महा अष्टमी को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हैं. दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर आप हिंदी Facebook Greetings, WhatsApp Status, GIFs, HD Wallpapers और SMS भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
देवी के कदम आपके घर में आए
आप खुशहाली से नहाए
परेशानिया आपसे आंखें चुराए
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मैं, पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको दुर्गा पूजा का त्यौहार
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

मां भरती झोली खाली
मां अम्बे वैष्णो वाली
मां संकट हरने वाली
मां विपदा मिटाने वाली
मां के सभी भक्तो को
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

नव दीप जले
नव फूल खिले
नित नई बहार मिले
दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

लक्ष्मी का हाथ हो
सरस्वती का साथ हो
गणेश का निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी
कोई भी आरजू ना रहे अधूरी
करते हे हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से विनती
आपकी हर मनोकामना हो पूरी
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

सच्चा है माँ का दरबार
मैया सब पर दया करती समान
मैया है मेरी शेरोंवाली
शान है माँ की बड़ी निराली
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

बजाओ ढोलक, गाओ गीत
दुर्गा पूजा की यही है रीत
सब कुछ मंगल हो जाए
हर घर में सुख शांति आए
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

जन्म-जन्म हाथ सर पर आपका रहे
जीवन में मेरे सदा सुख की धारा बहे
सुहाना प्यारा पर्व माँ का आया है
हमारे लिए हजारों खुशियां लाया है
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

क्या है पापी क्या है घमंडी
माँ के दर पर सभी शीश झुकाते
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया
झोली भरके सभी हैं जाते
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

आशा करते हैं कि ऊपर दिए गए दुर्गा पूजा के मैसेजेस आपको आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के काम जरूर आए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2019 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

