Happy Durga Puja 2019 Messages: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ये हिंदी Wishes, Facebook Greetings, WhatsApp Status, GIFs, HD Wallpapers और SMS भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को दें शुभकामनाएं
दुर्गा पूजा, जिसे दुर्गोत्सव भी कहा जाता है, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दुनिया भर में बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. बंगाल, बिहार के अलावा यह त्योहार असम, त्रिपुरा, ओडिशा, बांग्लादेश और नेपाल जैसे राज्यों में भी लोकप्रिय है. जहां इसे स्थानीय रूप से शशिन कहा जाता है.
Happy Durga Pooja Messages In Hindi 2019: दुर्गा पूजा, जिसे दुर्गोत्सव भी कहा जाता है, यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. दुनिया भर में बंगालियों के लिए दुर्गा पूजा का त्योहार बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. बंगाल, बिहार के अलावा यह त्योहार असम, त्रिपुरा, ओडिशा, बांग्लादेश और नेपाल जैसे राज्यों में भी लोकप्रिय है. जहां इसे स्थानीय रूप से शशिन कहा जाता है. इसकी तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है. इस त्योहार के प्रत्येक दिन का अपना महत्व है, आठवें दिन यानी महा अष्टमी को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल दुर्गा पूजा 4 अक्टूबर से शुरू होगा. दुर्गा पूजा में सभी दिन महत्वपूर्ण होते हैं, लेकिन अष्टमी तिथि ज्यादा महत्वपूर्ण होती है.
पौराणिक कथा अनुसार देवी मां का जन्म सबसे पहले दुर्गा के रूप में ही माना जाता है, उनका जन्म राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए हुआ था और यही कारण है कि उन्हें महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है. जब राक्षस महिषासुर ने देवताओं को भगाकर स्वर्ग पर कब्ज़ा कर लिया था, तब ब्रह्मा, विष्णु और शिव ने अपने शरीर की ऊर्जा से एक आकृति बनाई और सभी देवताओं ने अपनी शक्तियां उस आकृति में डाली, इसलिए दुर्गा को शक्ति कहा जाता है. दुर्गा पूजा मां दुर्गा के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है. पौराणिक कथानुसार मां दुर्गा राक्षस लड़ने के लिए प्रत्येक दिन एक अलग रूप लेती थीं और अंत में दसवें (दशमी) को राक्षस महिषासुर का वध कर दिया. दुर्गा पूजा के दौरान बड़े-बड़े पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है, उनके दर्शनक के लिए लोगों की भारी भीड़ लगती है. इस दौरान लोग एक दूसरे को मैसेजेस भेजकर शुभकामनाएं देते हैं. आप भी दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर ये हिंदी Wishes, Facebook Greetings, WhatsApp Status, GIFs, HD Wallpapers और SMS भेजकर दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
देवी के कदम आपके घर में आए
आप खुशहाली से नहाए
परेशानिया आपसे आंखें चुराए
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मैं, पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको दुर्गा पूजा का त्यौहार
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

मां भरती झोली खाली
मां अम्बे वैष्णो वाली
मां संकट हरने वाली
मां विपदा मिटाने वाली
मां के सभी भक्तो को
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

नव दीप जले
नव फूल खिले
नित नई बहार मिले
दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

लक्ष्मी का हाथ हो
सरस्वती का साथ हो
गणेश का निवास हो
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो
दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!

आशा करते हैं कि ऊपर दिए गए दुर्गा पूजा के मैसेजेस आपको आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजने के काम जरूर आए होंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2019 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

