त्योहार

Durga Puja 2025 Messages: हैप्पी दुर्गा पूजा! प्रियजनों को इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए दें बधाई

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है और आश्विन शुक्ल दशमी को विजयादशमी मनाई जाती है. इसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को हैप्पी दुर्गा पूजा कहकर बधाई दे सकते हैं.

Durga Puja 2025 Messages: हैप्पी दुर्गा पूजा! प्रियजनों को इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए दें बधाई
दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

Durga Puja 2025 Messages in Hindi: देशभर में जहां शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की धूम मची हुई है तो देश के विभिन्न हिस्सों में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) उत्सव की भी शुरुआत हो गई है. इस साल दुर्गा पूजा की शुरुआत 28 सितंबर 2025 से हो रही है, जिसका समापन 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी (Vijayadashami) के साथ होगा. नवरात्रि से जुड़ी प्रचलित पौराणिक कथा के अनुसार, महिषासुर नामक असुर का संहार करने के लिए त्रिदेवों ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने देवी दुर्गा (Maa Durga) को प्रकट किया था. जिसके बाद शक्ति स्वरुपा देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक भयंकर युद्ध चला, फिर दसवें दिन यानी अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को देवी दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया. महिषासुर के संहार के साथ थी सृष्टि के सभी लोगों को उसके आतंक से मुक्ति मिल गई, इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर भी मनाया जाता है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि से पांच दिवसीय दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है और आश्विन शुक्ल दशमी को विजयादशमी मनाई जाती है. इसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन भक्तिमय हिंदी मैसेजेस कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को हैप्पी दुर्गा पूजा कहकर बधाई दे सकते हैं.

1- सर्वाधिष्ठानरूपायै कूटस्थायै नमो नमः।
अर्धमात्रार्थभूतायै हृल्लेखायै नमो नमः।।
हैप्पी दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

2- सर्वमङ्गलमङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते।।
हैप्पी दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

3- या देवी सर्वभूतेषु श्रद्धारूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
हैप्पी दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

4- महिषासुरनिर्नाशि भक्तानां सुखदे नमः।
रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
हैप्पी दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

5- नमो देवी महाविद्ये नमामि चरणौ तव।
सदा ज्ञानप्रकाशं में देहि सर्वार्थदे शिवे।।
हैप्पी दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, ओडिशा, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में दुर्गा पूजा उत्सव को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इसके साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में शारदीय नवरात्रि के दौरान गरबा-डांडिया और रामलीला जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. इसमें कोई दो राय नहीं है कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना के पर्व शारदीय नवरात्रि को देश के विभिन्न हिस्सों में लोग अपनी स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं, जबकि बंगाली समुदाय के लिए षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है, जिसे लेकर उनके बीच गजब का उत्साह देखने को मिलता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2025 05:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).