सभी प्रकार की खबरें लिखने का शौक रखती हूं. खबरों के अलावा कविता और कहानियां लिखने में भी रूचि रखती हूं.
इंग्लैंड के कुत्ते के मालिक का एक इमोशनल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में काफी लंबे समय से लापता अपने कुत्ते से मिलने के बाद उससे लिपटकर रोता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स अपने पालतू कुत्ते के मिलने की उम्मीद खो चुका था. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर लोग इमोशनल हो गए.
एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने जिस दिन उसे तीन तलाक दिया उसी दिन उसके ससुर और एक रिश्तेदार ने उसके साथ बलात्कार किया. सोमवार 25 नवंबर को भिवाड़ी पुलिस स्टेशन में 25 वर्षीय महिला द्वारा लिखवाए गए एफआईआर के अनुसार जिस दिन उसके पति ने तीन बार चिल्लाकर उसे तलाक दिया.
एक व्यक्ति को दो महीने से गंभीर खांसी थी, परेशान होकर वो वुपिंग काउंटी अस्पताल गया. जिसके बाद डॉक्टर्स ने शख्स का सीटी स्कैन कराया लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला. हालांकि, जब उन्होंने ब्रोन्कोस्कोपी किया, यह एक इंडोस्कोपिक तकनीक है जिससे शरीर के अंदर के एयर पैसेजेस दिखाई देते हैं,
प्याज के दाम दिन पर दिन आसमान छूते जा रहे हैं, इसके बढ़ते दामों की वजह से मिडल क्लास ने तो प्याज खाना कम कर दिया है. बाजार में लगातार प्याज के बढ़ते हुए दाम से लोग बहुत परेशान हैं. बढ़ते दामों की वजह से इसे दुकानों में सोने के जेवर की तरह ताला लगाकर रखा जा रहा है.
एक किंग कोबरा और नेवले का स्लो मोशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सांप नेवले को अपना शिकार बनाने के लिए उस पर झपट्टा मारता है लेकिन नेवला बड़ी ही फुर्ती से छलांग मारकर निकल जाता है.
अपने पालतू कुत्ते को किस करना 63 वर्षीय व्यक्ति को बहुत महंगा पड़ गया. जर्मनी के 63 वर्षीय शख्स को अपने कुत्ते को किस करने के बाद एक दुर्लभ संक्रमण लग गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. ये शख्स बहुत हेल्थी था लेकिन इन्फेक्शन फैलने के बाद उन्हें तीन दिनों तक तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द सहित फ्लू जैसे लक्षणों की शिकायत के बाद अस्पताल में भारती कराया गया.
हम सभी जानते हैं कि इकोसिस्टम कैसे काम करता है.जंगली जानवर जिन्दा रहने के लिए एक दूसरे का शिकार करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो हैरान कर देनेवाला है, इस वीडियो में कुछ हिरन का झूंड जंगल पानी पी रहे होते हैं.
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ने भारत और बांग्लादेश के बीच डे नाईट टेस्ट मैच ख़त्म होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, इस तस्वीर में वो सीरियस लुक देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस सीरियस लुक पर उनकी बेटी सना ने कमेन्ट किया है.
आमतौर पर आप लोगों ने देखा होगा कि जब भी ग्रहण (Eclipse) लगता है, तो सभी मंदिर को बंद कर दिया जाता है और शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती है. गरहन लगने की वजह से आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर और और सबरीमाला मंदिर 26 दिसंबर को 13 घंटे तक बंद रहेगा,.
आज 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की ग्यारहवी बरसी है. इस दिन को याद कर सबकी रूह कांप जाती है. इन हमलों को 10 आतंकवादियों ने अंजाम दिया, जो पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे. ऑटोमेटिक हथियारों और हैंड ग्रेनेड से लैस, आतंकवादियों ने मुंबई के दक्षिणी हिस्से में कई जगहों पर नागरिकों को निशाना बनाया.
वूमेन राइट्स कार्यकर्ता तृप्ति देसाई आज संविधान दिवस के मौके पर सबरीमाला मंदिर के दर्शन करेंगी. इस बारे में उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से उन्हें न तो राज्य सरकार और न ही पुलिस हमें रोक सकती है. तृप्ति देसाई केरल एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी हैं और आज मंदिर में प्रवेश करने का एक और प्रयास करेंगी.
एक गुजराती फोक सिंगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गायक ने ढेर सारी शराब पी रखी और पीकर बेसुरा भजन गा रहा था. गायक की बेसुरी आवाज वहां बैठे दर्शकों को बर्दाश्त नहीं हो पाई और उन्होंने स्टेज पर चढ़कर उनकी धुनाई कर दी.
एक निसंतान दंपत्ति जो हाल ही में एग डोनर और पति के स्पर्म के सरोगेसी के जरिए मां बाप बने हैं, उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट से सरोगेसी के जरिए जन्मे बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की है. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि वे बच्चे का डीएनए टेस्ट इसलिए करवाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि अस्पताल में बच्चे के साथ अदला बदली की गई है.
आजकल अजीब जगहों कभी बाथरूम, तो कभी वाशबेसिन में सापों के मिलने की खबरें सुनाई देती रहती हैं. आवासीय क्षेत्रों में सापों के मिलने के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. गर्माहट और अपने आराम को ध्यान में रखकर सांप खिड़की या छत के जरिए घर में घुस आते हैं. हालही में सांप के मिलने का एक ऐसा मामला सामने आया है.
बुरहान चिश्ती (Burhan Chishti) नाम के दो फुट लंबे व्यक्ति की शादी की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर रातों रात तहलका मचा दिया है. 2 फूट का ये शख्स 6 फूट पाकिस्तानी लड़की से शादी के बाद मशहूर हो गया है. बुरहान चिश्ती को बोबो के नाम से जाना जाता है.
विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र के एक गांव में रविवार 24 नवंबर को एक महिला ने दो सिर और तीन हाथों वाले जुड़वा बच्चे को जन्म दिया. वर्तमान में मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार ऐसे बच्चों के जीवित रहने और सामान्य जीवन जीने की संभावना बहुत कम होती है.
करीमनगर जिले में बिजली विभाग में काम करने वाले एक इंजीनियर ने अपने ऑफिस के कैबिन में एक बोर्ड लगाया है, जिसमें साफ-साफ बड़े शब्दों में लिखा है 'I am Uncorrupted', जिसका मतलब है मैं रिश्वत नहीं लूंगा.
जब कोई इंसान साधारण से अनोखा होता है तो उसे समाज को अपनाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है, जिसकी वजह से उसे लोगों की आलोचनाएं सहनी पड़ती है और घर की चार दिवारी में रहना पड़ता है. ऐसा ही कुछ ओडिशा के गंजम में नायक कुमारी के साथ हुआ.
कोंकण डिवीजन के उरण तालुका के अंतर्गत करंजा के एक खेत के किनारे स्थित झाड़ी पर बैठे किंग कोबरा सांप पर तीन नेवलों ने मिलकर हमला कर, बुरी तरह से घायल कर दिया. 3.5 फुट लंबे कोबरा को कुछ स्थानीय वन्यजीव कार्यकर्ताओं ने बचाया.
जालोर में एक महिला सरपंच गुरुवार 21 नवंबर को अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान जेसीबी मशीन पर चढ़ गईं. खबरों के अनुसार सरपंच रेखा देवी, अन्य अधिकारियों के साथ एक अतिक्रमण विरोधी अभियान के लिए गई थीं, तभी अचानक एक शख्स जेसीबी रेखा देवी की कार पर चढ़ाने की कोशिश करने लगा.