वायरल

दो फुट के बुरहान चिश्ती ने 6 फुट लंबी लड़की से की शादी, इंटरनेट पर वीडियो और तस्वीरें वायरल

बुरहान चिश्ती (Burhan Chishti) नाम के दो फुट लंबे व्यक्ति की शादी की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर रातों रात तहलका मचा दिया है. 2 फूट का ये शख्स 6 फूट पाकिस्तानी लड़की से शादी के बाद मशहूर हो गया है. बुरहान चिश्ती को बोबो के नाम से जाना जाता है.

दो फुट के बुरहान चिश्ती ने 6 फुट लंबी लड़की से की शादी, इंटरनेट पर वीडियो और तस्वीरें वायरल
अपनी पत्नी के साथ बुरहान चिश्ती, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

बुरहान चिश्ती (Burhan Chishti) नाम के दो फुट लंबे व्यक्ति की शादी की तस्वीरों और वीडियो ने इंटरनेट पर रातों रात तहलका मचा दिया है. 2 फुट का ये शख्स 6 फुट की पाकिस्तानी लड़की से शादी के बाद मशहूर हो गया है. बुरहान चिश्ती को बोबो (Bobo) के नाम से जाना जाता है, इन्होने फौजिया नाम की लड़की से शादी की है. चिस्ती को पोलियो है, जिसकी वजह से वो व्हीलचेयर पर ही रहते हैं. पोलियों होने के बाद भी चिस्ती अपनी जिंदगी को खुलकर जीते हैं. इंटरनेट पर बोबो की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी शादी के रिसेप्शन में पंजाबी गाने की धुन पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उनके दोस्त उन्हें अपनी गोद में उठाकर नाच रहे हैं.

बोबो अपनी बीवी फौजिया के साथ भी सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोबो फौजिया का हाथ पकड़े हुए हैं और खुद इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर को चलाते हुए शादी में जा रहे हैं. हाल ही में ओसलो में हुई इस शादी में तेरह अलग-अलग देशों के लोगों ने शिरकत की. बोबो की पत्नी फौज़िया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पाकपट्टन में रहती है. उन्होंने कहा कि वह बोबो से प्यार करती थी और अपने हाथ पर मेहन्दी से उनका नाम भी लिखवाया है.

देखें वीडियो:

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आमगे ने किया मतदान

बोबो ने डांस फ्लोर पर कुछ बॉलीवुड फिल्म के डायलॉग्स भी बोले. विकलांग होने के बावजूद बोबो एक लैविश लाइफ जीते हैं, वे बोबो स्टाइल इवेंट, सूट और मैनेजमेंट सहित कई बिजनेस चलाते हैं. उन्होंने एक टेलीविजन चैनल को इंटरव्यू में कहा, "हमारा लव मैरेज है और हम एक खुशहाल जिंदगी बिताने की कोशिश करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2019 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).