वायरल

किंग कोबरा ने नेवले पर मारा ऐसा झपट्टा, उसके बाद जो हुआ... देखें वायरल वीडियो

एक किंग कोबरा और नेवले का स्लो मोशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सांप नेवले को अपना शिकार बनाने के लिए उस पर झपट्टा मारता है लेकिन नेवला बड़ी ही फुर्ती से छलांग मारकर निकल जाता है.

किंग कोबरा ने नेवले पर मारा ऐसा झपट्टा, उसके बाद जो हुआ... देखें वायरल वीडियो
नेवला और किंग कोबरा, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter)

एक किंग कोबरा (king Cobra) और नेवले (Mongoose) का स्लो मोशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सांप नेवले को अपना शिकार बनाने के लिए उस पर झपट्टा मारता है लेकिन नेवला बड़ी ही फुर्ती से छलांग मारकर निकल जाता है. इस वीडियो क्लिप को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी (IFS officer ) सुसंता नंदा (Susanta Nanda) ने "The art

of living' कैप्शन देकर शेयर किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कोबरा और मौत से बचने में नेवले को कुछ ही सेकेंड लगे, नेवले अपनी पूंछ का उपयोग नेविगेट करने और हवा में संतुलन बनाए रखने के लिए पतवार के रूप में करते हैं.

वायरल वीडियो क्लिप में कोबरा नेवले पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है. लेकिन जैसे ही सांप नेवले पर हमला करता है नेवला बड़ी ही फुर्ती से छलांग मारता है और भाग जाता है. आईएफएस अधिकारी के अनुसार नेवले ने मौत और किंग कोबरा को कुछ ही सेकेंड में मात दे दिया. नेवले के इस काबिले तारीफ़ मूव की लोग सोशल मीडिया पर काफी तारीफ़ कर रहे हैं.

देखें वायरल वीडियो:

 यह भी पढ़ें: पानी पीने गया था हिरन, तालाब में घात लगाए बैठा था अजगर, उसके बाद जो हुआ..देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए जाने के बाद से 3 हजार से ज्यादा व्यूज और 297 लाइक्स मिल चुके हैं, इस वीडियो क्लिप को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जानवरों के जीने की टैक्टिक की सराहना कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2019 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).