दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में तंबाकू और तंबाकू से बनें उत्पाद की बिक्री पर पाबंदी एक साल और बढ़ी
दिल्ली सरकार ने राज्य में तंबाकू और तंबाकू से बने उत्पादों पर एक साल के लिए पूरी तरह से बैन लगा दी है. राज्य सरकार ने इसके बारे में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली में एक वर्ष के लिए गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, खैनी या किसी और रूप में तंबाकू उत्पादों के निर्माण, स्टोरेज, वितरण या फिर बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी.