स्टैंड-अप कॉमेडियन अग्रीमा जोशुआ को बलात्कार की धमकी देने वाले शख्स शुभम मिश्रा को वडोदरा पुलिस ने हिरासत में लिया
वडोदरा पुलिस ने रविवार यानि आज शुभम मिश्रा के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करते हुए सोशल मीडिया स्टैंड-अप कॉमेडियन अग्रीमा जोशुआ को बलात्कार की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बता दें कि हाल ही में अग्रीमा जोशुआ ने एक वीडियो बनाया था.
गुजरात: वडोदरा पुलिस (Vadodara Police) ने रविवार यानि आज शुभम मिश्रा (Shubham Mishra) के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज करते हुए सोशल मीडिया स्टैंड-अप कॉमेडियन अग्रीमा जोशुआ (Agrima Joshua) को बलात्कार की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया है. बता दें कि हाल ही में अग्रीमा जोशुआ ने एक वीडियो बनाया था. इस वीडियो में लोगों ने उनके उपर आरोप लगाया था कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाया है, ये वीडियो वायरल होने के बाद वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद शुभम मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अग्रीमा जोशुआ को धमकी दिया था. शुभम ने इस दौरान अग्रीमा जोशुआ के खिलाफ आपत्तजिनक कई शब्द भी कहे. इस वीडियो के सामने आने के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक्शन लिया है.
यह भी पढ़ें- केरल: बहन ने नहीं खेलने दिया लूडो, 8 साल के बच्चे ने पुलिस से की शिकायत
राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर के जरिए कहा कि गुजरात के डीजीपी को शुभम मिश्रा के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए. गुजरात पुलिस ने भी बिना समय गंवाए प्रतिक्रिया दी और वड़ोदरा सिटी पुलिस से शुभम के खिलाफ एक्शन लेने को कहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

