T20 क्रिकेट में Rohit Sharma के छक्कों के रिकॉर्ड को इस दिग्गज किवी खिलाड़ी ने तोड़ा, पढ़ें दोनों क्रिकेटरों के T20 फॉर्मेट में अबतक के पूरे आंकड़ें
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स लगाने के मामले में टीम इंडिया के ओपनर खिलाड़ी रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. दरअसल रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में 127 छक्के लगाए हैं, जबकि मार्टिन गप्टिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में छक्कों की बारिश करते हुए शर्मा को पछाड़ दिया है.