अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर Burger King के ट्वीट से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
पूरी दुनिया में सोमवार यानी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की धूम मची हुई है. इसी कड़ी में महिला दिवस के शुभअवसर पर बर्गर किंग ने भी ट्वीट करते हुए महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन कंपनी के एक ट्वीट से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. फूड चेन चलाने वाली कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'औरतों की जगह किचन में.'