Ind vs Eng T20 Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में दहाड़ने के लिए तैयार Shikhar Dhawan, प्रैक्टिस सेशन में बहा रहे हैं जमकर पसीना, देखें तस्वीर
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की T20 श्रृंखला की शुरुवात 12 मार्च से हो रही है. आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर खिलाड़ी शखर धवन ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी करते हुए नजर रहे हैं.
Ind vs Eng T20 Series 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की T20 श्रृंखला की शुरुवात 12 मार्च से हो रही है. आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. इसी कड़ी में टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी करते हुए नजर रहे हैं. धवन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'ऑल इन ए ट्रेनिंग डेज वर्क.'
बता दें कि सफेद गेंद में शिखर धवन का प्रदर्शन शानदार है. उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में भी उम्दा प्रदर्शन किया है. बात करें उनके क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक 34 टेस्ट मैच खेलते हुए 58 पारियों में 40.6 की एवरेज से 2315 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम सात शतक और पांच अर्धशतक दर्ज है. इस प्रारूप में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 190 रन है.
View this post on Instagram
इसके अलावा उन्होंने देश के लिए 139 वनडे मैच खेलते हुए 136 पारियों में 45.0 की एवरेज से 5808 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 17 शतक और 30 अर्धशतक दर्ज है. इस प्रारूप में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 143 रन है. वहीं बात करें उनके T20 प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने देश के लिए 64 मैच खेलते हुए 62 पारियों में 28.3 की एवरेज से 1669 रन बनाए हैं. धवन के नाम T20 प्रारूप में 11 अर्धशतक दर्ज है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2021 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

