विराट कोहली के कप्तानी पद को लेकर सुनील गावस्कर और संजय मांजरेकर में छिड़ी जंग, जानें क्या है वजह
संजय मांजरेकर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, भारतीय चयनकर्ताओं पर और विराट कोहली को कप्तान बरकरार रखने पर गावस्कर सर के नजरिये से पूरे सम्मान के साथ अहसमत हूं. नहीं, विश्व कप में भारत का प्रदर्शन उम्मीद से खराब नहीं था, वे सात मैच जीते और दो हारे. आखिरी मैच बेहद कम अंतर से और चयनकर्ता के रूप में स्तर से कहीं अधिक महत्वपूर्ण ईमानदार होना है