Pro Kabaddi League 2019: बंगाल वॉरियर्स ने पुनेरी पल्टन को 20 अंकों से दी मात, मनिंदर सिंह चमके
मनिंदर सिंह के दमदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल वॉरियर्स ने सोमवार को एनएससीआई-एसवीपी स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन के मैच में पुनेरी पल्टन को 20 अंकों के विशाल अंतर से हरा दिया. बंगाल की टीम शुरू से लेकर अंत तक हावी रही और उसके हिस्से 43-23 के स्कोर से जीत आई.
Pro Kabaddi League 2019: मनिंदर सिंह के दमदार प्रदर्शन के दम पर बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) ने सोमवार को एनएससीआई-एसवीपी स्टेडियम में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के सातवें सीजन के मैच में पुनेरी पल्टन (Puneri Paltan) को 20 अंकों के विशाल अंतर से हरा दिया. बंगाल की टीम शुरू से लेकर अंत तक हावी रही और उसके हिस्से 43-23 के स्कोर से जीत आई.
मनिंदर ने अकेले 14 रेड अंक लिए. उनके अलावा बंगाल का कोई और खिलाड़ी दहाई के आंकड़े में नहीं जा सका. मोहम्मद नबीबक्श ने आठ अंक जुटाए. पल्टन के लिए सुशांत साइल, मनजीत तथा गिरिश मारुति इर्नाक ने तीन-तीन अंक लिए.
यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने 1 अंक से हासिल की जीत
बंगाल ने दूसरे मिनट में ही 4-1 की बढ़त ले ली थी. इस बढ़त को उसने 10वें मिनट तक 12-5 तक पहुंचा दिया और फिर पहले हाफ का अंत 18-9 के साथ किया. दूसरे हाफ में बंगाल ने अपनी बढ़त को जाने नहीं दिया और कुल 25 अंक अपने खाते में डाले जबकि पल्टन की टीम 14 अंक ही ले पाई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

