क्रिकेट

रोहित शर्मा ने विराट-अनुष्का को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच नजरिए और सलाह के टकराव की बात सामने आई थी, और दोनों के बीच कई मुद्दों पर टकराव की खबर मीडिया की सुर्खियां बनी थीं.

रोहित शर्मा ने विराट-अनुष्का को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो
रोहित शर्मा, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा के बीच नजरिए और सलाह के टकराव की बात सामने आई थी, और दोनों के बीच कई मुद्दों पर टकराव की खबर मीडिया की सुर्खियां बनी थीं. खबरों की मानें, तो रोहित और विराट पिछले कई दिनों से एक-दूसरे से बात नहीं किए हैं, और अब हाल ही में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर भी दोनो की दोस्ती टूट गई है, और इस पर क्रिकेट प्रेमियों ने निराशा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बता दें कि रोहित शर्मा ने विराट कोहली के बाद अब अनुष्का शर्मा को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है. जिसके बाद अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, कहा जा रहा है कि इस पोस्ट के जरिए अनुष्का ने रोहित पर निशाना साधा है.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली और रोहित शर्मा विवाद पर खुलकर बोले भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण

बहरहाल, रोहित शर्मा के अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने से एक बात साफ है कि समस्या मैदान के भीतर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी कुछ मतभेद जरूर हैं. दुर्भाग्य की बात यह है कि इस सारे प्रकरण में खिलाड़ियों के परिवार भी शामिल हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2019 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).