खेल

Pro Kabaddi League 2019: रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने 1 अंक से हासिल की जीत

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में सोमवार को एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने तमिल थलाइवाज को महज एक अंक के अंतर से हरा दिया. पटना ने यह मैच 24-23 से अपने नाम कर थलाइवाज को मात दी.

Pro Kabaddi League 2019: रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने 1 अंक से हासिल की जीत
तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स (Photo Credits: PTI)

Pro Kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के सातवें सीजन में सोमवार को एनएससीआई एसवीपी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स (Patna Pirates) ने तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) को महज एक अंक के अंतर से हरा दिया. पटना ने यह मैच 24-23 से अपने नाम कर थलाइवाज को मात दी. थलाइवाज ने कोशिश तो बहुत की लेकिन वह लगातार अंक लेकर जीत के अंतर को ही कम कर पाई. 32वें मिनट तक पटना की टीम 20-16 से आगे थी और जिस तरह से खेल रही थी लग रहा था कि वह थलाइवाज पर अंकों की बढ़त को मजबूत कर लेगी.

तीन बार की विजेता अंक तो लेती रहे लेकिन वह थलाइवाज को अंक लेने से नहीं रोक पाई. थलाइवाज ने अंकों के अंतर को कम कर 39वें मिनट में स्कोर 21-24 कर दिया. उसने मैच की आखिरी रेड मारने आए पटना के प्रदीप नरवाल की रेड को असफल कर बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन इस टैकल से उसके हिस्से सिर्फ दो अंक आए और वह एक अंक से हार गई.

यह भी पढ़ें- Pro Kabaddi League 2019: पटना पाइरेट्स ने तेलुगु टाइटंस को हराया

मैच शुरू से ही रोमांचक रहा और इसी कारण पहले हाफ का अंत 11-11 के साथ हुआ. पटना की तरफ से जयदीप ने सात अंक लिए जबकि थलाइवाज की तरफ से राहुल चौधरी ने पांच अंक जुटाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).