JNUSU Election Results 2019: लेफ्ट ने फिर मारी बाजी, आइशी घोष बनीं नई छात्रसंघ अध्यक्ष
दिल्ली हाई कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2019 के परिणामों की घोषणा कर दी गई है. इस साल भी लेफ्ट यूनिटी का वर्चस्व बरकरार रहा. वहीं दूसरे नंबर पर एबीवीपी रहा. बता दें कि जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में सभी प्रमुख पदों पर लेफ्ट यूनिटी छात्र समूहों आईसा, एसएफआई, एआईएसएफ और डीएसएफ के संयुक्त मोर्चे की जीत हुई है.