क्रिकेट

IND vs SA T20 Series 2019: ऋषभ पंत ने धर्मशाला रवाना होते हुए इन दो स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हो रहे तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आज धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना हुई. इस दौरान भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी के उतराधिकारी के रूप में देखे जा रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आज टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

IND vs SA T20 Series 2019: ऋषभ पंत ने धर्मशाला रवाना होते हुए इन दो स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर
ऋषभ पंत (Photo: Getty Images)

India vs South Africa T20 Series 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू हो रहे तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया आज धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के लिए रवाना हुई. इस दौरान भारतीय टीम में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के उतराधिकारी के रूप में देखे जा रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने आज टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.

इस तस्वीर में ऋषभ पंत टीम इंडिया के दो धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के साथ फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि हार्दिक पांड्या को वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम दिया गया था. वहीं उनके भाई क्रुणाल पांड्या को सीमित ओवरों के लिए टीम में शामिल किया गया था. यह भी पढ़ें- IND vs SA 2019: टेस्ट टीम में शामिल नहीं किए जाने के बाद नवदीप सैनी ने दिया बड़ा बयान

बता दें की भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जानें वाले तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर रविवार शाम को 7.00 बजे धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं इस सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 18 और 22 सितंबर को मोहाली एवं बेंगलुरु में खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2019 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).