क्रिकेट

Live Cricket Streaming and Score India vs South Africa 2nd T-20I: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019 के दूसरे T20 मैच को आप Hotstar और DD Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बुधवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले दूसरे T20 मैच में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में रविवार को पहला मैच एक भी गेंद फेंके बिना ही रद्द हो गया था.

Live Cricket Streaming and Score India vs South Africa 2nd T-20I: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2019 के दूसरे T20 मैच को आप Hotstar और  DD Sports पर देख सकते हैं लाइव
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Getty Images)

India vs South Africa 2nd T-20I: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें बुधवार को यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने वाले दूसरे T20 मैच में बढ़त लेने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. दोनों टीमों के बीच धर्मशाला में रविवार को पहला मैच एक भी गेंद फेंके बिना ही रद्द हो गया था. भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे के शानदार समापन के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. भारत ने वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट, वनडे और T20 में क्लीन स्वीप किया था. आप India vs South Africa के मैच को ऑनलाइन Hotstar और  DD Sports पर देख सकते हैं.

भारत ने विंडीज को हर प्रारूप में एकतरफा मात दी थी और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यही करना चाहेगी. विंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने रन किए थे तो वहीं गेंदबाजों में युवा नवदीप सैनी ने पदार्पण सीरीज में ही काफी प्रभावित किया था. विंडीज और दक्षिण अफ्रीका में हालांकि काफी अंतर है, लेकिन हार्दिक पांड्या के आने से मेजबान टीम और मजबूत हो गई है. विंडीज दौरे पर उन्हें आराम दिया गया था. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

दक्षिण अफ्रीका नए कप्तान क्विंटन डी कॉक के नेतृत्व में उतर रही है और उसकी कोशिश एक नई शुरूआत की जहां वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधार कर नई और बेहतर टीम बन सके. टीम में तीन नए चेहरे शामिल किए गए हैं. टेम्बा बावुमा, बजरेन फॉर्टयूइन और एनरिक नोर्टजे को पहली बार T-20 में टीम में जगह मिली है. सीनियर हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मौरिस के साथ-साथ एडिन मार्कराम, थेयुनिस डे ब्रूयन और लुंगी नगिदी को टीम में नहीं चुना है. यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd T20I 2019: इन चार अफ्रीकी खिलाड़ियों को मिल सकता है T20 सीरीज में डेब्यू करने का मौका

मेहमान टीम के पास हालांकि कागिसो रबादा जैसे गेंदबाज है जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने के लिए काफी है. टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं है लेकिन वह भारत को कड़ी चुनौती देने का दम रखते हैं. पिछली बार दोनों टीमें T20 में 2018 में आमने-सामने हुईं थीं जहां भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.

संभावित टीमें इस प्रकार है-

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, क्रूणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, खलील अहमद, दीपक चहर और नवदीप सैनी.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (कप्तान), रासी वान डर डुसैन, टेम्बा बावुमा, जूनियर डाला, बजरेन फॉट्यूइन, बेयुरान हेड्रिक्स, रीज हैड्रिक्स, डेविड मिलर, एनरिक नोर्टजे, आंदिले फेहुलक्वायो, ड्वायन प्रीटोरियस, कागिसो रबादा, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).