IND vs SA 2nd T20I: दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर बहाए पसीने, देखें वीडियो
मैच से एक दिन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को मोहाली में जमकर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. इस प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी अपलोड किया है. इस वीडियो में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के अलावा और कई बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है.
India vs South Africa 2nd T20I 2019: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मैच कल यानि बुधवार को मोहाली (Mohali) के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Punjab Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण शाम सात बजे से किया जाएगा. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान जहां विराट कोहली के हाथों में है, वहीं अफ्रीकी टीम की कमान क्विंटन डिकाक (Quinton de Kock) के हाथों में है.
मैच से एक दिन पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को मोहाली में जमकर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. इस प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी अपलोड किया है. इस वीडियो में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के अलावा और कई बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करते देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें- IND vs SA 2nd T20I: मोहाली में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है टीम इंडिया, देखें लिस्ट
#TeamIndia opener @SDhawan25 sweating it out in the nets ahead of the 2nd T20I against South Africa.#INDvSA pic.twitter.com/ibvu9WXT9h
— BCCI (@BCCI) September 17, 2019
बता दें कि दोनों टीमों के बीच जारी इस टूर्नामेंट का पहला मैच 15 सितंबर को धर्मशाला (Dharamshala) के एचपीसीए स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium) में खेला जाना था, लेकिन धर्मशाला में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से पहला मैच रद्द करना पड़ा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2019 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

