शाहरुख खान को 54वें जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा ने दी खास अंदाज में बधाई, 'किंग खान' बनें विश्व के पहले व्यक्ति
बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान आज अपने जीवन का 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स और दर्शकों द्वारा बधाई देने का ताता लगा हुआ है. इसी क्रम में बॉलीवुड में 'किंग खान' नाम से मशहुर शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए विश्व की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा पर उनके नाम का एक वीडियो चलाया गया.